सतना: युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत टिकुरिया टोला में एक युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी अनुसार हनी पाण्डेय नामक युवक कहीं जा रहा था जहां टिकुरिया टोला चढ़ाई के नीचे आदतन अपराधी बादल कुशवाहा सहित अन्य साथियों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया।
जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मृत हालत में छोड़कर अपराधी भाग निकले। गंभीर रूप घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर आदतन अपराधी बताए गए हैं।