मध्यप्रदेश

Digvijaya Singh के बेटे Jaivardhan Singh होंगे मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री, पढ़िए पूरी खबर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:25 AM GMT
Digvijaya Singh के बेटे Jaivardhan Singh होंगे मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री, पढ़िए पूरी खबर
x
Digvijaya Singh के बेटे Jaivardhan Singh होंगे मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री, पढ़िए पूरी खबर मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है

Digvijaya Singh के बेटे Jaivardhan Singh होंगे मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री, पढ़िए पूरी खबर

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन भोपाल में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ( Digvijaya Singh ) के बेटे जयवर्धन सिंह ( Jaivardhan Singh ) के पोस्टर इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को पोस्टर में मध्यप्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। इस पोस्टर को लेकर अब सियासत तेज हो गई है।

अब से रविवार को 24 घंटे Lockdown रहेगा रीवा! भूलकर न करें ऐसी गलती, वरना पड़ सकता है भारी

जयवर्धन ने कहा- भाजपा ने लगाए पोस्टर

पोस्टर पर सियासी संग्राम तेज हो गया है। जयवर्धन सिंह ने कहा- ये पोस्टर कांग्रेस ने नहीं भाजपा के लोगों ने लगाया है। कमल नाथ जी इस प्रदेश के मुख्य मंत्री थे और तीन महीने बाद वापिस बनेंगे। अभी सत्ता के लालच का युद्ध जो भाजपा में चल रहा है उससे ध्यान भटकाने का प्रयास है। इस षड्यंत्र के ख़िलाफ़ मैं FIR दर्ज करवा रहा हूं।

रीवा / Bobby Mobile कर रहा था सोशल डिस्टन्सिंग का उल्लंघन, दिखी भारी भीड़, कार्रवाई हुई, अब बंद करना होगा प्रतिष्ठान

पुलिस उप महानिरीक्षक को लिखा पत्र जयवर्धन सिंह ने पुलिस उप महानिरीक्षक भोपाल को एक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि- मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि भोपाल के कुछ स्थानों पर शरारती तत्वों ने मेरे नाम का उल्लेख करते हुए एक फ्लेक्स होर्डिंग लगाया और मेरी राजनीतिक छवि को धूमिक करने का प्रयास किया। यह एक आपराधिक षड्यंत्र है। इस मामले की जांच की जाए। जयवर्धन सिंह ने अपने लेटर में भाजपा नेता कृष्णा घाडगे पर आरोप लगाया है। उन्होंने कृष्णा घाडगे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिसली मंत्री तुलसी सिलावट की जुबान, पीएम मोदी, शिवराज और योगी आदित्यनाथ को बता दिया समाज का कलंक

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story