भोपाल

भाजपा कार्यकारणी में साढ़े 4 साल बाद बदलाव, विंध्य सहित प्रदेश के संगठन में इन्हे मिली जिम्मेदारी...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:43 AM GMT
भाजपा कार्यकारणी में साढ़े 4 साल बाद बदलाव, विंध्य सहित प्रदेश के संगठन में इन्हे मिली जिम्मेदारी...
x
भाजपा कार्यकारणी में साढ़े 4 साल बाद बदलाव, विंध्य सहित प्रदेश के संगठन में इन्हे मिली जिम्मेदारी...भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने अपने

भाजपा कार्यकारणी में साढ़े 4 साल बाद बदलाव, विंध्य सहित प्रदेश के संगठन में इन्हे मिली जिम्मेदारी…

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश की कार्यकारणी में साढ़े 4 वर्ष बाद बदलांव किया है। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को संगठन में काम करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम में प्रदेश कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष और इतने ही प्रदेश मंत्री बनाये गये है।

वर्ष 2016 की गई थी नियुक्ति

बताया जा रहा कि इससे पहले 16 अगस्त 2016 को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने कार्यकारिणी घोषित की थी। इसके बाद सांसद राकेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने, लेकिन वे अपनी टीम नहीं बना पाए थे। फरवरी 2020 को प्रदेश में संगठन की कमान सांसद वीडी शर्मा को मिली थी, लेकिन वे अभी तक केवल 5 महामंत्रियों की नियुक्ति कर पाए थे।

मध्यप्रदेश: जिले से बाहर जाने वाली लड़कियों के लिए CM SHIVRAJ बनाने जा रहे नया नियम, खबर पढ़ आप भी कहेगे वाह…

मोर्चों के अध्यक्ष नियुक्त

होशंगाबाद की माया नारोलिया को महिला मोर्चा, होशंगाबाद के दर्शन सिंह चौधरी को किसान मोर्चा, सीहोर के भगत सिंह कुश्वाहा को पिछड़ा वर्ग, सिवनी के वैभव पवार को युवा मोर्चा, नरसिंहपुर के कैलाश जाटव को अनुसूचित जाति मोर्चा, झाबुआ के कली सिंह भाबर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा रफत वारसी को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

विंध्य के लोगो को भी मिली जगह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की टीम में विंध्य से 4 लोगो ने जगह बनाई है। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कांतदेव सिंह सिगरौली तथा योगेश ताम्रकार सतना तो वही प्रदेश मंत्री पद पर रीवा के राजेश पांडे एवं शहडोल की विधायक मनीषा सिंह की नियुक्ती की गई है।

मध्यप्रदेश: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर शिवराज सरकार ने जारी की गाइड लाइन, पढ़ ले जरूरी खबर…

मध्यप्रदेश में आ रही कोरोना वैक्सीन को लेकर CM SHIVRAJ ने खोला मोर्चा, कहा कुछ ऐसा की सुनकर आप हो जाएंगे…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story