पकड़ा गया यूपी निवासी रिटायर्ड सेना का जवान, पाकिस्तान खूफिया एजेंसी को देता था जानकारी, स्वीकार की.....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:42 AM GMT
पकड़ा गया यूपी निवासी रिटायर्ड सेना का जवान, पाकिस्तान खूफिया एजेंसी को देता था जानकारी, स्वीकार की.....
x
पकिस्तान की एक खूफिया एजेंसी को जानकारी साझा करने वाला भारतीय सेना का जवान पकड़ा गया। जानकारी देने के लिए उक्त जवान ने एक फर्जी

पकड़ा गया यूपी निवासी रिटायर्ड सेना का जवान, पाकिस्तान खूफिया एजेंसी को देता था जानकारी, स्वीकार की…..

नई दिल्ली। पकिस्तान की एक खूफिया एजेंसी को जानकारी साझा करने वाला भारतीय सेना का जवान पकड़ा गया। जानकारी देने के लिए उक्त जवान ने एक फर्जी अकाउंट बनाया था। वही जांच से पता चला है कि वह पाकिस्तान को जानकारी साझा करने के बदले पैसा लेता था।

पकड़ा गया यूपी निवासी रिटायर्ड सेना का जवान, पाकिस्तान खूफिया एजेंसी को देता था जानकारी, स्वीकार की.....

मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी उत्तर प्रदेश के हापुड़ के बिहूनी गांव का निवासी है। एटीएस को मिली जानकारी के बाद सौरभ शर्मा को एटीएस ने उसके पैतृक निवास से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड मे आये सौरभ शर्मा ने एटीएस की पूछताछ में स्वीकार कर लिया है कि वह देश की जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को साझा करता था।

बताया गया है कि उक्त आरोपी सौरभ शर्मा वर्ष 2014 में पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी के सम्पर्क में आया था। वहां से सम्पर्क करने के लिए सौरभ ने एक महिला डिफेंस जर्नलिस्ट का फर्जी अकाउंट बनाया था। वह 2016 तक जानकारी भेजता रहा। वही जानकारी मिली है कि वह जानकारी देने के बदले पैसा भी लेता था।

भारत के इस रिटायर्ड जवान केा गद्दारी के आरोप में गिरफतार किया गया है। यह कराची के एक खूफिया एजंेसी को जानकारी साझा करता था। इसने जून 2020 मेें अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए रिटायमेंट ले लिया था। मिलिट्री इंटेलीजेंस द्वारा इस बात की जानकारी यूपी एटीएस को दिसंबर में दी गई थी और एक साझा ऑपरेशन चलाया गया था।

इसकी करतूतों का पता उसके फोन काल डिटेल के जांच से चला है।
इस मामले में गोमती नगर थाने में आईपीसी की धारा 120बी, धारा 123 और ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट की धारा 3,4,5 और 9 और यूएपीए की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उक्त आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। आगे की जानकारी के लिए पुलिस रिमांड में लेगी।

दो पेटी नशीली कप सिरप सहित आरोपी पकड़ाये, मोटर साइकिल भी जब्त

स्मार्ट सिटी का सपना कैसे होगा पूरा, अतिक्रमण व गंदगी से मुक्ति नहीं

रीवा: पूर्व मंत्री हर्ष यादव के सामने अभय मिश्र ने बेटे के लिए माँगा महापौरी का टिकट, विनोद शर्मा ने किया शक्ति प्रदर्शन, कविता और मंगू ने कहा ये…

रीवा : गुस्से में दरोगा जी, वीडियों वायरल होने पर SP ने इस तरह की कारवाई

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story