मध्यप्रदेश

मेडिकल कालेज और इंजीनियरिंग काॅलेज शीघ्र आकार लेंगे: शिवराज सिंह

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
मेडिकल कालेज और इंजीनियरिंग काॅलेज शीघ्र आकार लेंगे: शिवराज सिंह
x
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सिंगरौली के समग्र विकास के लिए प्रारंभ कार्यो को जल्द पूर्ण किया जायेगा। इसे आदर्श सिटी भी

मेडिकल कालेज और इंजीनियरिंग काॅलेज शीघ्र आकार लेंगे: शिवराज सिंह

सिंगरौली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सिंगरौली के समग्र विकास के लिए प्रारंभ कार्यो को जल्द पूर्ण किया जायेगा। इसे आदर्श सिटी भी बनाया जायेगा। यहां हवाई पट्टी बनाया जायेगा। यहां हवाई पट्टी सिर्फ एक हवाई पट्टी न होकर प्रगति की ओर महत्वपूर्ण शुरूआत है।

मेडिकल कालेज और इंजीनियरिंग काॅलेज शीघ्र आकार लेंगे: शिवराज सिंह

इससे आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इस हवाई पट्टी को सुविधा युक्त हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जायेगा। ताकि पूरा लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल सके। देष के प्रमुख नगरों से जुड़कर इस क्षेत्र का औद्योगिक विकास भी हो सके। चौहान ने निवास से रिमोट द्वारा सिंगरौली एयर स्टिप का वर्चुअल भूमिपूजन करते हुए कहा कि सिंगरौली हवाई पट्टी सिंगरौली क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

राज्य शासन ने 80 हेक्टेयर भूमि सिंगरौली हवाई पट्टी के लिए आवंटित की है। इसकी लागत 35.30 करोड़ रुपये है। यह कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो और इसे हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जायेगा।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story