मध्यप्रदेश

डैम से निकला महिलाओं और बच्चो का शव, सीएम ने जताया शोक

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
डैम से निकला महिलाओं और बच्चो का शव, सीएम ने जताया शोक
x
डैम में डूबने के कारण मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लाख खेड़ी गांव की रहने वाली दो महिलाएं और तीन बच्चे लकड़ी की डोगरी

डैम से निकला महिलाओं और बच्चो का शव, सीएम ने जताया शोक

मालवा। घर लौट रही महिलाओं एव बच्चो का मालवा के टिल्लर डैम में डूबने के कारण मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लाख खेड़ी गांव की रहने वाली दो महिलाएं और तीन बच्चे लकड़ी की डोगरी नुमा नाव से डैम पार करके घर जा रहा थे। डैम के पानी में डोगरी पलट गई और उसमें सबार सभी गहरे पानी में डूब गए थे।

डैम से निकला महिलाओं और बच्चो का शव, सीएम ने जताया शोक

पड़ोस के गांव गई थी महिला बच्चे

बताया जा रहा है कि लाख खेड़ी गांव से डैम के दूसरे पार स्थित गांव में आयोजित मांगलिक कार्य में हिस्सा लेने के लिए महिलाये और बच्चे गये हुए थें। लौटते समय यह हादसा हो गया।

डैम में बच्चो का देखा गया शव

बताया जा रहा है कि महिलाओं और बच्चो के घर न पहुचने पर घर के सदस्य उनकी तलाश कर रहे थे। डैम में बच्चो का शव मिलने पर पुलिस ने तलाश शुरू की और महिलाओं के भी शव पानी से बाहर निकाल लिए है।

सीएम ने जताया शोक

महिलाओ एवं बच्चो के डैम में शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शोक जताया है। उन्होने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story