मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन, सीएम एवं प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:22 AM GMT
मध्यप्रदेश में कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन, सीएम एवं प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
x
मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने आज सीएम शिवराज सिंह एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के हांथों सदस्यता लेते हुए भाजपा का दा

मध्यप्रदेश में सांवेर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने आज सीएम शिवराज सिंह एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के हांथों सदस्यता लेते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी नेताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट विशेष रूप से उपस्थित थे।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंडी अध्यक्ष भारत सिंह चौहान, सांवेर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इंदौर हुकुम सिंह सांखला, मार्केटिंग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नगजी राम ठाकुर, वरिष्ठ खाती समाजसेवी हुकुम सिंह पटेल, किसान कांग्रेस इंदौर के जिला अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य ओम सेठ शामिल थे।

रीवा में एक और कोरोना मरीज स्वस्थ, 3 नए मिलें, संक्रमितों का आंकड़ा 15 पहुंचा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि सौभाग्य का विषय है कि जिस गति से मध्य प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार शिवराज जी के नेतृत्व में काम कर रही है और भाजपा का संगठन जिस गति से काम कर रहा है। उस यात्रा में ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के नेतृत्व में कांग्रेस के मित्र भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। मंत्री तुलसी सिलावट जी के समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। मैं सभी नेताओं का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि सांवेर भी सिलावट के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त होगा।

भाजपा को मजबूत करेंगे

भाजपा में शामिल होने के पश्चात सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए हम प्राण प्रण के साथ जुटेंगे।

BHOPAL से REWA आ रही बस में SATNA की महिला निकली पॉजिटिव, डॉ सिंघल के बेटी की रिपोर्ट निगेटिव

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story