मध्यप्रदेश

पिकअप पलटने से 10 की मौत, कई घायल : MP NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:38 AM GMT
पिकअप पलटने से 10 की मौत, कई घायल : MP NEWS
x
पिकअप पलटने से 10 की मौत, कई घायल : MP NEWS शिवपुरी। प्रदेश के शिवपुरी जिले में हुए सड़क दुर्घटना में पिकअप सबार 8 लोगो की मौके पर ही मौत

पिकअप पलटने से 10 की मौत, कई घायल : MP NEWS

शिवपुरी। प्रदेश के शिवपुरी जिले में हुए सड़क दुर्घटना में पिकअप सवार 8 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगो ने अस्पताल में दम तोड़ दिए। सूचना पर पहुची पुलिस दुर्घटना मामले में जांच कार्रवाई कर रही है।

गमी कार्यक्रम से लौट रहे थें पिकअप सबार

बताया जा रहा है कि शिवपुरी के पोहरी गांव से गुर्जर परिवार के लोग पिकअप वाहन से शोक कार्यक्रम में गए हुए थे। लौटते समय गगरा गांव के पास मोड़ में पिकअप अनियंत्रित हो जाने के कारण यह दुर्घटना घटी है।

पिकअप पलटने से 10 की मौत, कई घायल : MP NEWS

वाहन के उड़ गए परखच्चे

भीषण हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए है। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार ज्यादा होने के कारण मोड़ पर वह कई पलटा खा कर चित हो गया था। वाहन की हालत देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुर्घटना कितनी विभात्स रही होगी।

कब्र से मासूम का पुलिस ने निकाला शव, कारण जानकर हो जाएगे हैरान : REWA NEWS

पाइप लाइन बिछाने काम कर रहे मजदूर की गड्ढे में दबकर मौत : SINGRAULI NEWS

भिखारी की असलियत जान दंग रह गए पुलिस अफसर,निकला पूर्व डीएसपी : MP NEWS

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story