मध्यप्रदेश

कब्र से मासूम का पुलिस ने निकाला शव, कारण जानकर हो जाएगे हैरान : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:38 AM GMT
कब्र से मासूम का पुलिस ने निकाला शव, कारण जानकर हो जाएगे हैरान : REWA NEWS
x
कब्र से मासूम का पुलिस ने निकाला शव, कारण जानकर हो जाएगे हैरान : REWA NEWS जिले के चाकघाट में दफन की गई तीन वर्ष की मासूम अस्मिया

कब्र से मासूम का पुलिस ने निकाला शव, कारण जानकर हो जाएगे हैरान : REWA NEWS

रीवा (REWA NEWS)। जिले के चाकघाट में दफन की गई तीन वर्ष की मासूम अस्मिया खान का शव पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया और उसके मौत का कारण जानने के लिए शव का पीएम करवा रही है।

गोली लगने से मासूम के मौत की मिली जानकारी

पुलिस को सूचना मिली है कि मासूम की कोई साधारण मौत नही है बल्कि नाना के बन्दुक से चली गोली का वह निशाना बन गई है। लेकिन परिजन गुपचुप तरीके से उसके शव को दफना दिए है। मामला हत्या से जुड़ा होने के कारण पुलिस जांच कर रही है।

पाइप लाइन बिछाने काम कर रहे मजदूर की गड्ढे में दबकर मौत : SINGRAULI NEWS

वैवाहिक जश्न में चलाई गई थी गोली

बताया जा रहा है चाकघाट निवासी अस्मिया का ननिहाल नईगढ़ी थाना के लालगंज गांव में है। जंहा वैवाहिक कार्यक्रम आयाजित था। जश्न के दौरान फायरिंग की गई और गोली मासूम अस्मिया को लग गई थी। उसकी मौत हो जाने के कारण परिजन चोरी छिपे उसके शव को चाकघाट ले गए और शव को दफना दिए थे। हांलाकि मृतिका के परिजनो का कहना है उनके पुत्री की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। बहरहाल पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

कब्र से मासूम का पुलिस ने निकाला शव, कारण जानकर हो जाएगे हैरान : REWA NEWS

कमरा सील, वाहन जब्त

पुलिस ने इस मामले में लालगंज पहुच कर उस कमरे को सील कर दिए है। जंहा मासूम का शव रखा गया था। वही स्कार्पियो वाहन भी जब्त किए है। जिसमें शव को चाकघाट परिजन लेकर गए थे।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story