लाइफस्टाइल

Corona से बचने पियें यह आयुर्वेदिक औषधि, बढेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:09 PM IST
Corona से बचने पियें यह आयुर्वेदिक औषधि, बढेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता
x
Corona सर्दी जुकाम का मौसम चल रहा है। वहीं बुखार से ग्रसित रोगियों की संख्या भी कम नहीं है। बिमारी के दौरान रोग प्रतिरोधिक क्षमता कम हो जाती है। दोनों ही

Corona से बचने पियें यह आयुर्वेदिक औषधि, बढेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

रीवा। वर्तमान समय में एक ओर जहां सर्दी जुकाम का मौसम चल रहा है। वहीं बुखार से ग्रसित रोगियों की संख्या भी कम नहीं है। बिमारी के दौरान रोग प्रतिरोधिक क्षमता कम हो जाती है। दोनों ही तरह के रोगियों को Corona बहुत जल्दी ही अपने चपेट में ले लेता है। ऐसे में हर कांेई कोराना से बचने के उपायों के बारे में जानना चाहता है।

वही यह सबको पता है कि अभी तक एलोपैथ में कोरोना की दवा नही खोजी जा सकी है। लेकिन आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां हैं जिनसे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाई जा सकती है और Corona जैसे घातक बीमारी से बचा जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि आर्युवेद की इस औषधि का उपयोग एक स्वस्थ व्यक्तिि भी कर सकता है।

गिलोय का प्रतिदिन सेवन है कारगर

आयुर्वेद में एक औषधि है गिलोय जिसे अमृता भी कहा जाता है। इसका जैसा नाम है इसमें उसी तरह के गुण भी मौजूद हैं। यह मानव के लिए किसी अमृत से कम नही है। इसके नियमित सेवन से एक ओर जहां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है तो वही कई रोगों को जड से खत्म करने की शक्ति रखती है।

इसे हम तुलसी के पत्तों के साथ गिलोय मिलाकर काढा बनाकर चाय की तरह भी उपयोग कर सकते है। इसका सेवन हमें प्रतिदिन सीमित मात्रा में करना चाहिए। उम्र की हिसाब से इसकी मात्रा भी अलग अलग होती है। सेवन के पूर्व इसके बारें में अधिक जानकारी अपने चिकित्सक से लें।

Next Story