लाइफस्टाइल

वृश्चिक राशि की लड़कियों के बारे में चौका देने वाला सच जो आप शायद ही जानते हो...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:26 AM GMT
वृश्चिक राशि की लड़कियों के बारे में चौका देने वाला सच जो आप शायद ही जानते हो...
x
वृश्चिक राशि की लड़कियों के बारे में चौका देने वाला सच जो आप शायद ही जानते हो...हिंदू समाज के लोग शादी से पहले कुंडली मिलान जरूर

वृश्चिक राशि की लड़कियों के बारे में चौका देने वाला सच जो आप शायद ही जानते हो...

हिंदू समाज के लोग शादी से पहले कुंडली मिलान जरूर करते हैं ताकि राशि अनुसार पता चल जाए कि पार्टनर्स की आपस में बनेगी कि नहीं। आज हम आपको वृश्चिक राशि की लड़कियों के बारे में बताएंगे, जो स्वभाव से भावुक लेकिन महत्वाकांक्षी, जिद्दी व तेज भी होती हैं। दूसरों को आकर्षित करने में माहिर वृश्चिक राशि की लड़कियों को बेवकूफ बनाना आसान नहीं होता है। तो चलिए जानते हैं शादी के बाद किस राशि के लड़कों के साथ इनकी पटती है और किसके साथ नहीं।

क्या पादने से फैल सकता है कोरोनावायरस? जानें पादते वक्त किस सावधानी को बरतना है जरूरी

वृश्चिक राशि की लड़कियों की मैरेज लाइफ लड़का - लड़की दोनों की हो वृश्चिक राशि

अगर लड़की व लड़का दोनों इसी राशि के हो तो दोनों के रिश्ते में मतभेद हो सकता है। ये आपस में प्यार तो करेंगे लेकिन एक-दूसरे से नाराजगी जताने का भी कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। इनकी वैवाहिक जोड़ी ठीक-ठाक ही रहेगी।

लड़की वृश्चिक - लड़का मेष

वृश्चिक व मेष राशि वालों में गुस्सा बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में इनका आपस में निभ पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर दोनों राशियों के लोग अपनी इगो को कंट्रोल कर लें तो शायद इनकी जिंदगी की गाड़ी सही चल सकती है। हालांकि इनका वैवाहिक जीवन सामान्य ही रहता है।

10 बेस्ट DECORATION का सामान जो Amazon पर सस्ते में मिल रहा है… अभी देखे

लड़की वृश्चिक - लड़का वृष

वृष का पुरूष हर बात को गंभीरता से लेते हैं, जिसके चलते वृश्चिक की लड़कियां रिलैक्स महसूस करती है। यही कारण है कि इनके रिश्ते में मधुरता बनी रहती है। मगर फिर भी वृश्चिक की लड़कियों को अपनी जल्दबाजी वाली आदत पर नियन्त्रण करना होगा।

लड़की वृश्चिक - लड़का मिथुन

इन दोनों के बीच प्यार तो होगा लेकिन वृश्चिक राशि का खुराफाती स्वभाव इनके रिश्ते में परेशानी खड़ी कर सकता है। जहां मिथुन राशि के लड़के हर काम को समझदारी से करते हैं। वहीं वृश्चिक राशि की लड़कियां आखिर में काम अधूरा छोड़ देती हैं, जिससे इनके रिश्ते में नोक-झोक होती रहती है।

इंसानों का खून क्यों पीते हैं मच्छर …वजह जानकर हैरान हो गए वैज्ञानिक

लड़की वृश्चिक - लड़का कर्क

वृश्चिक और कर्क की सोच काफी हद तक एक जैसी होती है। चूंकि कर्क राशि के लोग अपने गुस्से को कंट्रोल करना जानते हैं इसलिए इनके रिश्ते में लड़ाई-झगड़े की संभावना कम हो जाती है। इनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है।

लड़की वृश्चिक - लड़का सिंह

वृशिक की लड़की और सिंह के लड़के भी आपस में विवाह कर सकते है क्योंकि इनका स्वभाव मेल खा जाता है। सिर्फ एक बात ध्यान रखनी होगी कि एक-दूसरे की कमियों पर कमेंट न करें। इससे आपका रिश्ता सामान्य रहेगा।

S. R और P अक्षर से शुरू होने वाली लड़कियों की ये सच्चाई नहीं जानते होंगे आप

लड़की वृश्चिक - लड़का कन्‍या

वैसे तो कन्या राशि के लड़के अपनी हर बात पार्टनर से शेयर करते हैं लेकिन जब भी वह कुछ छिपाएगा तब समझ लो वृश्चिक आसमान सिर पर उठा लेगी। हालांकि इनकी वैवाहिक जीवन काफी सामान्य रहता है।

लड़की वृश्चिक - लड़का तुला

वृश्चिक राशि की लड़की हर चीज में कुछ ना कुछ नया ढ़ूढने की कोशिश करती रहती है। वहीं तुला राशि के लड़के अपने अच्छे नेतृत्व के दम पर सबको जोड़कर रखते है। यही वजह है कि इनकी आपस बुहत अच्छी निभती है।

अपनी पत्नी के बहुत वफादार होते हैं ये 4 अक्षर वाले लड़के, परफेक्ट जीवनसाथी बनते है

लड़की वृश्चिक - लड़का धनु

इन दोनों के बीच हर वक्त लड़ाई झगड़े होते हैं, जिस कारण इनकी आपस पटती नहीं। धनु के लड़के वृश्चिक की लड़की पर हावी रहने की कोशिश करेगा, जो सम्भव नहीं है। इनका आपस में शादी करना हितकर नहीं है।

लड़की वृश्चिक - लड़का मकर

मकर के लड़के की चतुराई और वृश्चिक की स्थिर सोच के कारण ये दोनों मिलकर कुछ बेहतर कर सकते है। सामाजिक संबन्धों को लेकर चलने वाली ये जोड़ी सफल साबित होगी। इनका वैवाहिक सुख व अच्छा रहता है।

लड़की वृश्चिक - लड़का कुंभ

वृश्चिक की लड़कियां अपने सुख के लिए किसी की परवाह नहीं करती है लेकिन फिर भी कुंभ के प्रति उसकी सहानुभूति रहेगी। कुंभ राशि के लड़के अपने पार्टनर की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं, जिस वजह से इनकी शादीशुदा लाइफ अच्छी रहती है।

कोरोना काल में लोगो के बीच साइकिल को लेकर बढ़ी दीवानगी, स्टॉक खत्म होने की कगार पर?

लड़की वृश्चिक - लड़का मीन

वृश्चिक की लड़की और मीन राशि के लड़कों का तालमेल भी आपस में सही बैठता है। हो सकता है किसी एक टॉपिक पर इनकी सोच ना मिले लेकिन फिर भी इनके बीच का संबंध अच्छा रहेगा।

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story