
MI Vs KKR, IPL 2023: मुंबई ने कोलकाता को 23वीं बार हराया, काम न आई अय्यर की सेंचुरी, 5 विकेट से जीती एमआई
Live Updates
- 16 April 2023 4:05 PM IST
MI VS KKR LIVE: कोलकाता 55/1 (5)
वेंकटेश अय्यर तूफानी बल्लेबाजी कर रहें हैं। 5 ओवर तक कोलकाता का स्कोर 50 पार हो गया है। वेंकटेश 15 गेंदों में 38 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होने 4 छक्के और दो चौके लगाए। गुरबाज़ 7 रन पर हैं।
- 16 April 2023 3:57 PM IST
MI VS KKR LIVE: कोलकाता 39/1 (4)
चार ओवर के बाद कोलकाता ने 39 रन बना लिए हैं। गुरबाज़ 7 और वेंकटेश 24 रन पर खेल रहें हैं।
- 16 April 2023 3:49 PM IST
MI VS KKR LIVE: कोलकाता 25/1 (3)
3 ओवर के बाद कोलकाता ने एक विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 13 और गुरबाज़ 5 रन पर खेल रहें हैं। इसके पहले नारायण जगदीशन शून्य पर आउट हुए।
- 16 April 2023 3:42 PM IST
MI VS KKR LIVE: कोलकाता को पहला झटका, जगदीशन शून्य पर आउट!
दूसरे ओवर में कोलकाता को पहला झटका लगा है। नारायण जगदीशन शून्य पर ग्रीन के शिकार हो गए। 1.5 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 11/1 है।
- 16 April 2023 3:39 PM IST
MI VS KKR LIVE: पहले ओवर में अर्जुन ने दिए 5 रन
नई बॉल से मुंबई इंडियन के लिए पहला ओवर अर्जुन तेंदुलकर ने फेंका, उन्होने डेब्यू ओवर में 5 रन दिए। कोलकाता की ओपनिंग जोड़ी गुरबाज और जगदीशन क्रीज पर है।
- 16 April 2023 3:31 PM IST
MI VS KKR LIVE: गुरबाज-जगदीशन ओपनिंग करने आए, मुंबई ने डेब्यू कर रहें अर्जुन को पहला ओवर थमाया
मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए कोलकाता की ओपेनिंग जोड़ी गुरबाज और जगदीशन क्रीज़ पर आ चुके हैं। एमआई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहला ओवर आईपीएल डेब्यू कर रहें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को थमाया है।
- 16 April 2023 3:28 PM IST
MI Vs KKR: मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुयान येनसन और राइली मेरिडिथ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय और रमनदीप सिंह।
- 16 April 2023 3:27 PM IST
MI Vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नारायण जगदीशन, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: मनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, डेविड वीसे, कुलवंत खेजरोलिया।
- 16 April 2023 3:25 PM IST
अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू कैप
अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू कैप सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे हैं। मार्को यानसेन के जुड़वा भाई डुयान येनसन भी डेब्यू कर रहे हैं।
- 16 April 2023 3:25 PM IST
मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रोहित बाहर, सूर्या कप्तान
बीमार होने की वजह से रोहित शर्मा बाहर हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी का जिम्मा सूर्यकुमार यादव पर है। सूर्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




