
MI Vs KKR, IPL 2023: मुंबई ने कोलकाता को 23वीं बार हराया, काम न आई अय्यर की सेंचुरी, 5 विकेट से जीती एमआई
Live Updates
- 16 April 2023 2:01 PM IST
MI Vs KKR: दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस (MI) पॉसिबल प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ और राइली मेरिडिथ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय और रमनदीप सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पॉसिबल प्लेइंग-11
नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नारायण जगदीशन, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, सुयश शर्मा, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, डेविड वीसे, कुलवंत खेजरोलिया।
- 16 April 2023 1:59 PM IST
MI Vs KKR : वेदर कंडीशन
मैच के दिन मुंबई का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। मुंबई में रविवार का टेम्परेचर 36 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- 16 April 2023 1:58 PM IST
MI Vs KKR : पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां घरेलू, IPL या इंटरनेशनल सभी मैच में जमकर रन बनते हैं।
- 16 April 2023 1:58 PM IST
MI vs KKR: हेड टु हेड में कोलकाता पर मुंबई भारी
मुंबई टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। उसने पांच बार खिताब जीता है। वहीं कोलकाता दो बार चैंपियन बनी है। टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमें 31 बार आमने-सामने हुईं। जिनमें मुंबई को 22 और कोलकाता को सिर्फ 9 बार जीत मिली।
- 16 April 2023 1:55 PM IST
3 में से 1 मैच जीती है मुंबई इंडियंस
आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस आज अपना चौथा मुकाबला खेलने जा रही है। केकेआर के साथ एमआई की सीधी मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में होगी। मुंबई इंडियंस तीन में से एक मुक़ाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर हैं। जबकि कोलकाता चार में से दो मुक़ाबले जीतकर अंक तालिका में पांचवे पांयदान पर बनी हुई है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




