
MI Vs KKR, IPL 2023: मुंबई ने कोलकाता को 23वीं बार हराया, काम न आई अय्यर की सेंचुरी, 5 विकेट से जीती एमआई
Live Updates
- 16 April 2023 5:07 PM IST
MI Vs KKR LIVE: 49 गेंदों में वेंकटेश का शतक
वेंकटेश अय्यर ने मुंबई के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया है। यह उनके आईपीएल कैरियर का पहला शतक है। इस दौरान उन्होने 9 छक्के और 5 चौके लगाए हैं।
- 16 April 2023 4:54 PM IST
MI Vs KKR: कोलकाता 135/4 (14)
14 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर कोलकाता ने 135 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर तूफानी बल्लेबाजी कर रहें हैं और शतक के करीब हैं। अय्यर 43 गेंदों में 9 छक्के और 5 चौके लगाकर 95 रन बना चुके हैं। रिंकू सिंह उनके साथ क्रीज़ पर हैं। इसके पहले शार्दूल ठाकुर 13 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के लिए 2 सफलता रितिक शौकीन, 1-1 सफलता पीयूष चावला और कैमरान ग्रीन को मिली है।
- 16 April 2023 4:49 PM IST
MI Vs KKR: शार्दुल आउट!
मुंबई को चौथी सफलता मिली है. शार्दुल ठाकुर 13 रन बनाकर ऋतिक की बॉल पर आउट हो गए. 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 124/4 है. वेंकटेश 86 और रिंकू 2 रन पर खेल रहें हैं.
- 16 April 2023 4:40 PM IST
MI Vs KKR Live: कोलकाता 117/3 (12)
12 ओवर के बाद कोलकाता ने तीन विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 83 और शार्दूल 10 रन पर खेल रहें हैं।
- 16 April 2023 4:37 PM IST
MI Vs KKR Live: कोलकाता 100 पार
वेंकटेश अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी के चलते कोलकाता ने 11 ओवर में 104 रन बना लिए हैं। अय्यर 34 गेंदों में 7 छक्के और 5 चौके लगाकर 76 रन पर खेल रहें हैं। मुंबई को चौथे विकेट की तलाश है।
- 16 April 2023 4:31 PM IST
MI Vs KKR: आधे ओवरों का खेल पूरा, कोलकाता 90/3
10 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 3 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 29 गेंदों में 63 और शार्दूल 4 गेंदों में 3 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं।
- 16 April 2023 4:26 PM IST
MI Vs KKR: वेंकटेश का सातवां अर्धशतक!
तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में वेंकटेश अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 53 रन बनाकर IPL करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया है। इस दौरान उन्होने 5 चौके और 4 छक्के लगाए हैं। शार्दूल ठाकुर उनके साथ क्रीज़ पर हैं।
- 16 April 2023 4:23 PM IST
MI VS KKR LIVE: कप्तान नितीश राणा 5 रन बनाकर आउट
9वें ओवर की पहली गेंद पर रितिक शौकीन ने कोलकाता के कप्तान नितीश राणा को आउट कर दिया। राणा ने 10 बॉल का सामना किया और 5 रन बनाकर आउट हो गए। 8.1 ओवर के बाद कोलकाता 73/3 है। वेंकटेश अय्यर के साथ शार्दूल ठाकुर क्रीज़ पर हैं।
- 16 April 2023 4:15 PM IST
MI Vs KKR LIVE: कोलकाता 68/2 (7)
7 ओवर के बाद कोलकाता ने 68 रन बना लिए हैं। अय्यर फिफ्टी से दो रन पीछे हैं, जबकि कप्तान राणा 1 रन पर खेल रहें हैं।
- 16 April 2023 4:11 PM IST
MI VS KKR: गुरबाज 8 बनाकर आउट; कोलकाता - 57/2
छठवें ओवर की तीसरी गेंद पर कोलकाता को दूसरा झटका लगा है। पीयूष की गेंद पर गुरबाज़ आउट हो गए। गुरबाज़ ने 12 गेंदों का सामना किया और 8 रन बनाए। 6 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 57/2 है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.





