IPL

MI Vs KKR, IPL 2023: मुंबई ने कोलकाता को 23वीं बार हराया, काम न आई अय्यर की सेंचुरी, 5 विकेट से जीती एमआई

MI vs KKR IPL 2023 LIVE Score Hindi Updates
x

MI vs KKR IPL 2023 LIVE Score Hindi Updates

MI Vs KKR, IPL 2023 Live Score: आईपीएल के इस सीजन का आज रविवार को डबल हेडर मुकाबला है. पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है.

MI Vs KKR, IPL 2023 HIGHLIGHTS in Hindi: आईपीएल का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 6 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 185 रन बनाए। 186 के टारगेट को मुंबई ने 14 बॉल शेष रहते पा लिया और मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया।

कोलकाता के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल कैरियर का पहला शतक लगाया है। उन्होने 51 गेंदों का सामना किया जिनमें 9 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 104 रन बनाए और मेरिडीठ की गेंद में आउट हो गए। अय्यर की शतकीय पारी पर मुंबई के ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी हावी रही। तिलक वर्मा ने 25 बॉल पर 30 और सूर्यकुमार ने 25 बॉल पर 43 रन बनाए। यह MI की KKR पर 23वीं जीत है। दोनों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं। मौजूदा सीजन की बात करें तो यह मुंबई की लगातार दूसरी जीत है। टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है।

ऐसे गिरे मुंबई के विकेट

  • पहला : 5वें ओवर की 5वीं बॉल पर सुयश ने रोहित शर्मा को उमेश यादव के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा : 8वें ओवर की तीसरी बॉल पर वरुण चक्रवर्ती ने ईशान किशन को बोल्ड कर दिया।
  • तीसरा : 14वें ओवर की 5वीं बॉल पर सुयश शर्मा ने तिलक वर्मा को बोल्ड कर दिया।
  • चौथा: 17वें ओवर की तीसरी बॉल पर शार्दूल ठाकुर ने सूर्या को गुरबाज के हाथों कैच कराया।
  • पांचवां : 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर लोकी फर्ग्युसन ने नेहल वाधेरा को गुरबाज के हाथों कैच कराया।

ऐसे गिरे कोलकाता के विकेट...

  • पहला: दूसरे ओवर की 5वीं बॉल में कैमरून ग्रीन ने नारायण जगदीशन को आउट किया। शौकीन ने जगदीशन का शानदार कैच पकड़ा।
  • दूसरा : छठे ओवर की तीसरी बॉल पर पीयूष चावला ने गुरबाज को यानसेन के हाथों कैच कराया।
  • तीसरा : नौवें ओवर की पहली बॉल पर ऋतिक शौकीन ने कप्तान नीतीश राणा को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया।
  • चौथा: 13वें ओवर की 5वीं बॉल पर ऋतिक शौकीन ने शार्दूल ठाकुर को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया।
  • पांचवां : 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर वेंकटेश अय्यर को राइली मेरिडिथ ने डेब्यू मैच खेल रहे डुयान येनसन के हाथों कैच कराया।
  • छठा : डेब्यू कर रहे डुयान येनसन ने रिंकू सिंह को नेहल वाधेरा के हाथों कैच कराया।

Live Updates

  • 16 April 2023 1:00 PM GMT

    MI VS KKR LIVE: मुंबई इंडियंस 99/2 (9)

    186 का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस ने 9 ओवर तक दो विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 11 और तिलक वर्मा 8 रन पर खेल रहें हैं। इसके पहले ईशान किशन (25 गेंद में 58 रन) 13वां अर्धशतक जमाकर आउट हुए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड किया। इससे पहले, रोहित शर्मा 20 रन बनाकर सुयश शर्मा की गेंद पर उमेश यादव को कैच देकर आउट हुए।

  • 16 April 2023 12:53 PM GMT

    MI Vs KKR: किशन 58 बनाकर आउट!

    58 रन बनाने के बाद ईशान किशन आउट हो गए। 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने किशन को बोल्ड कर दिया। ईशान ने 25 गेंदों का सामना किया, जिनमें 5 चौके और 5 छक्के लगाए। मुंबई इंडियंस 87/2 हैं।

  • 16 April 2023 12:45 PM GMT

    MI VS KKR LIVE: मुंबई 72/1 (6), टारगेट 186

    पावरप्ले में मुंबई ने एक विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 45 रन पर खेल रहें हैं। उनके साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज़ पर हैं। 6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस 72/1 है। कोलकाता को पहली सफलता सुयश शर्मा ने रोहित शर्मा को आउट करके दिलाई है।

  • 16 April 2023 12:41 PM GMT

    MI Vs KKR LIVE: सुयश शर्मा ने कोलकाता को दिलाई पहली सफलता, रोहित शर्मा आउट

    सुयश शर्मा ने कोलकाता को पहली सफलता दिलाई है। ईशान किशन के साथ तूफानी बल्लेबाजी कर रहें रोहित शर्मा 20 रन बनाकर आउट हो गए। शर्मा ने 13 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 छक्के और 1 चौके लगाए थे। वे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरें थे और सुयश शर्मा ने पांचवे ओवर की पाँचवी बॉल पर रोहित शर्मा को उमेश यादव के हाथो कैच कराया। 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 65/1 है। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव क्रीज़ पर हैं।

  • 16 April 2023 12:32 PM GMT

    MI Vs KKR Live: मुंबई की तेज शुरुआत, 4 ओवर में बना डाले 57 रन

    186 रन चेस कर रही मुंबई इंडियंस ने तेज शुरुआत की है। रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर बनकर ईशान के साथ बल्लेबाजी करने उतरे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर मुंबई को अच्छी शुरुआत दी है और कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहें हैं। मुंबई इंडियंस ने 4 ओवर में बिना विकेट गवाए 57 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 42 और रोहित 13 रन पर खेल रहें हैं। 

  • 16 April 2023 12:26 PM GMT

    MI Vs KKR Live: इम्पैक्ट प्लेयर बनकर किशन के साथ ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर बनकर ईशान किशन के साथ मुंबई के लिए ओपनिंग करने क्रीज पर आए हैं. 186 के टारगेट का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस ने 3 ओवर में 35 रन बना लिए हैं। ईशान 26 और रोहित 9 रन पर खेल रहें हैं। 

  • 16 April 2023 12:05 PM GMT

    MI Vs KKR: ऐसे गिरे कोलकाता के विकेट

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 185 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 186 रन बनाने होंगे। इस मैच में कोलकाता के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने शानदार शतकीय पारी खेली। आइये जानते हैं कोलकाता के विकेट कैसे गिरें...

    • पहला: दूसरे ओवर की 5वीं बॉल में कैमरून ग्रीन ने नारायण जगदीशन को आउट किया। शौकीन ने जगदीशन का शानदार कैच पकड़ा।
    • दूसरा : छठे ओवर की तीसरी बॉल पर पीयूष चावला ने गुरबाज को यानसेन के हाथों कैच कराया।
    • तीसरा : नौवें ओवर की पहली बॉल पर ऋतिक शौकीन ने कप्तान नीतीश राणा को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया।
    • चौथा: 13वें ओवर की 5वीं बॉल पर ऋतिक शौकीन ने शार्दूल ठाकुर को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया।
    • पांचवां : 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर वेंकटेश अय्यर को राइली मेरिडिथ ने डेब्यू मैच खेल रहे डुयान येनसन के हाथों कैच कराया।
    • छठा : डेब्यू कर रहे डुयान येनसन ने रिंकू सिंह को नेहल वाधेरा के हाथों कैच कराया।

  • MI Vs KKR: कोलकाता ने मुंबई को 186 का टारगेट दिया
    16 April 2023 11:58 AM GMT

    MI Vs KKR: कोलकाता ने मुंबई को 186 का टारगेट दिया

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 185 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 186 रन बनाने होंगे। इस मैच में कोलकाता के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने शानदार शतकीय पारी खेली है, अय्यर के अलावा रसेल ने नाबाद 21 रन की पारी खेली। मुंबई से रितिक शौकीन ने 2, मेरेडिथ, जनसेन, चावला और ग्रीन ने एक एक विकेट लिए हैं। डेब्यू मैच खेल रहें अर्जुन तेंदुलकर को कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

  • 16 April 2023 11:49 AM GMT

    MI VS KKR LIVE: कोलकाता को छठवाँ झटका, रिंकू आउट

    18.5 ओवर के बाद कोलकाता ने 6 विकेट गंवाकर 172 रन बना लिए हैं। आंद्रे रसेल 12 रन पर खेल रहें हैं। इसके पहले रिंकू सिंह 19वें ओवर की 5वीं गेंद में 18 रन बनाकर जनसेन की गेंद में कैच दे बैठें। 

  • MI VS KKR LIVE: शतक लगाने के बाद वेंकटेश आउट!
    16 April 2023 11:45 AM GMT

    MI VS KKR LIVE: शतक लगाने के बाद वेंकटेश आउट!

    वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल कैरियर का पहला और सीजन का दूसरा शतक लगाया है। उन्होने 51 गेंदों का सामना किया जिनमें 9 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 104 रन बनाए और मेरिडीठ की गेंद में आउट हो गए। अय्यर केकेआर के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने ipl में शतक लगाया है. इसके पहले आईपीएल की शुरुआत के पहले मैच में ब्रैंडन मैकुलम ने शतकीय पारी खेली थी, इसके बाद केकेआर के किसी बल्लेबाज ने 15 साल बाद कोई शतक जड़ा है। इस सीजन का पहला शतक हैदराबाद के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने कोलकाता के खिलाफ लगाया था।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story