Health

High Blood Pressure: बीपी पहुंचे 140/90 तो समझ जाएं है खतरा, जानें कंट्रोल करने के उपाय

High Blood Pressure: बीपी पहुंचे 140/90 तो समझ जाएं है खतरा, जानें कंट्रोल करने के उपाय
x
High BP Range: आज महज 35 से 40 वर्ष की उम्र के लोगों को भी हाई बीपी जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

High Blood Pressure: आज पूरे देश में बीपी और शुगर के मरीज आम हो चुके हैं। हर तीसरा व्यक्ति बीपी रोग से ग्रसित है। ज्यादातर लोगों में हाई बीपी के समस्या पाई जा रही है। हमारे अव्यवस्थित खानपान और गलत दिनचर्या का प्रभाव बीपी जैसी बीमारी से ग्रसित कर रहा है। आज महज 35 से 40 वर्ष की उम्र के लोगों को भी हाई बीपी (High BP) जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। अगर इस बढ़ती बीपी जैसी समस्या से मुक्ति पाना है तो हमें कुछ सुधार करने होंगे।

कैसे पहचानें बढ़ी हुई है बीपी

High BP Kaise Pahchanen: बीपी की समस्या आज केवल शहर में रहने वाले लोगों तक सीमित नहीं है। गांव में रहने वाले लोगों की हाई बीपी (High Blood Pressure) जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं। गांवों में हर जगह बीपी कैल्कुलेट करने वाली मशीन उपलब्ध नहीं है। इसके बाद भी बीपी की समस्या को पहचाना जा सकता है।

हाई बीपी के संकेत

BP Badhane Ke Sanket/Lakshan: क्योंकि बीपी जैसे ही बढ़ती है शरीर में कई तरह के परिवर्तन तथा समस्याएं सामने आने लगती हैं। जानकार चिकित्सक बताते हैं कि हाई बीपी होने पर बदन दर्द, सिर दर्द, धुंधला दिखाई देना और चक्कर आने जैसी समस्याएं लोगों के सामने आती हैं। अगर यह समस्या दिखे तो समझ लें कि बीपी बढ़ी हुई है।

बीपी कंट्रोल करने का तरीका

High BP Control Karne Ke Upay

  • अगर आप हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको प्रतिदिन नियमित तौर पर एक्सरसाइज करना चाहिए।
  • हाई बीपी की समस्या से ग्रसित लोगों को चाय और कॉफी का सेवन कम कर देना चाहिए।
  • हाई बीपी की समस्या से ग्रसित लोगों को धूम्रपान और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • हाई बीपी की समस्या से ग्रसित लोगों को तनाव से दूर रहना चाहिए।
  • हाई बीपी की समस्या से ग्रसित लोगों को आवश्यक है कि वह पर्याप्त नींद लें। क्योंकि सोने से बीपी कंट्रोल होता है।
Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story