एंटरटेनमेंट

सफलता और असफलता के भवर में जब फंस गये थे राजेश खन्ना, कहा था मेरी फिल्मे हो सकती हैं.....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:42 AM GMT
सफलता और असफलता के भवर में जब फंस गये थे राजेश खन्ना, कहा था मेरी फिल्मे हो सकती हैं.....
x
सफलता और असफलता के भवर में जब फंस गये थे राजेश खन्ना, कहा था मेरी फिल्मे हो सकती हैं.....मुंबई: बुरे वक्त का दौर कब किसे अपनी चपेट में

सफलता और असफलता के भवर में जब फंस गये थे राजेश खन्ना, कहा था मेरी फिल्मे हो सकती हैं…..

मुंबई: बुरे वक्त का दौर कब किसे अपनी चपेट में ले ले कहा नही जा सकता है। ऐसा ही एक वक्त गुजारने को मजबूर हो गये थे 1970 के समय के जाने माने फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना। राजेश खन्ना अपनी आदतों से किसी भी तरह समझौता करना नही जानते थे। तभी तो वह अपने बुरे वक्त के समय जब उनकी फिल्में लगातार फलाप हो रही थी।

डायरेक्टर नाराज रहते थे। लेकिन उस समय भी वह अपने आप को बदलने में ज्यादा रूचि नही थी। उस समय भी उन्होने एक बार कहा था कि फिल्में फलाप हो सकती हैं मै नही। इनकी इस बात से पता चलता है कि वह किस तरह के इंसान थे। हर किसी के जीवन में सफलता व असफलता दोनों का अनुभव होता है। यही राजेश खन्ना के साथ भी हुआ था एक दौर ऐसा आया जब राजेश खन्ना सफलता और असफलता के भवर में फंस गये थे। उसके बाद उन्हे सीरियल में भी काम तलाशने के लिए लोगों से कहना पड़ा था।

सफलता और असफलता के भवर में जब फंस गये थे राजेश खन्ना, कहा था मेरी फिल्मे हो सकती हैं.....

Sanjay Dutt 61 साल की उम्र में करने जा रहे यह काम, कहा- फैंस को नहीं दे सकता धोखा..

कहा तो यहां तक जाता है कि एक जमाना तब था कि लोग राजेंश खन्ना की फिल्म टाकीजों में जैसे ही लगती थी। टिकट लेने वाले लोगांे की लाइन लग जाती थी। मुबई जैसे शहर की टाकीजों में भी टिकट ब्लैक मंे बिका करती थी। कई बार तो टाकीज संचालकों को पुलिस का भी इंतजाम करना पड़ता था।

फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना जब स्टार बन चुके थे उस समय अमिताभ बच्चन जैसे कलाकर स्ट्रगल कर रहे थे। लेकिन कहा जाता है कि सितारे किसी के गिरवी नही होते है। एक वक्त ऐसा आया जब राजेश खन्ना के सितारे गर्दिश की ओर चले गये। उसी दौर में अमिताभ बच्चन ने फिल्मी दुनिया में एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्म देकर अपने नाम का सिक्का जमा लिया।

बताया जाता है कि उस दौर में राजेश खन्ना को फिल्में मिलना कम हो गई थी। वह आकेलेपन में अपना समय बिताने लगे थे। कहा जाता है कि राजेश खन्ना को पीने की बुरी लत पड़ चुकी थी। जिसकी वहज से वह सूटिंग के सेट पर देर से पहुंचते थे। ऐसे में डायरेक्टर भी नाराज हुआ करते थे लेकिन इनकी पहले की काबिलियत को देखते हुए कोई कुछ कहता नही था।

कभी 30 रोटियां खा जाते थे सलमान खान, आज का हाल जान रह जाएंगे हैरान

द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार पुस्तक के लेखक यासिर उस्मान ने यह सब बाते राजेश खन्ना के लिए अपनी पुस्तक में लिखी हैं। साथ ही उन्होने एक और महत्वपूर्ण बात का जिग्र किया है जिसमें कहा गया कि राजेश खन्ना को अपनी आलोचना पसंद नही थी। ऐसे में वह चाटुकारों के चंगुल में बुरी तहर फंस गये थे। और इन्ही के साथ देर रात तक शराब पीना राजेश खन्ना की आदत बन गई थी। इससे इनकी दिनचर्या पर बुरा असर पडने लगा।

Suhana khan ने साल 2020 में इन तस्वीरों से उड़ाए लोगों के होश, एक तस्वीर ने तो…

…तो इस कारण माधुरी दीक्षित एवं सनी देओल ने दोबारा कभी नहीं किया एकसाथ फिल्मों में काम, वजह जान रह जाएंगे दंग

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story