एंटरटेनमेंट

मशहूर एक्टर राहुल राय को आया ब्रेन स्ट्रोक, आईसीयू में भर्ती, हालत नाजुक...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:09 PM IST
मशहूर एक्टर राहुल राय को आया ब्रेन स्ट्रोक, आईसीयू में भर्ती, हालत नाजुक...
x
मशहूर एक्टर राहुल राय को ब्रेन स्ट्रोक, आईसीयू में भर्ती, हालत नाजुक...मुम्बई। ब्रेन स्ट्रोक की वजह से फिल्म के मशहूर एक्टर राहुल राय इस समय

मशहूर एक्टर राहुल राय को आया ब्रेन स्ट्रोक, आईसीयू में भर्ती, हालत नाजुक…

मुम्बई। ब्रेन स्ट्रोक की वजह से फिल्म के मशहूर एक्टर राहुल राय इस समय जीवन और मौत का सामना कर रहे हैं। इस समय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इनका इलाज किया जा रहा है। वहीं डाक्टरों का कहना है कि बे्रन स्ट्रोक की वहज से उनके दिमाग के बांए हिस्से में खून का थक्का जमा हो गया है। वह कब स्वस्थ होंगे इसके बारे में डाक्टरों द्वारा कुछ सटीक जवाब नही दिया जा रहा है।

ऐसे में भगवान से दुआ करने के अलावा किसी के पास कोई और रास्ता नही है। बताया जा रहा है कि वह इस समय एक फिल्म की सूटिंग में व्यस्त थे। फिल्म कारगिल की सूटिंग श्रीनगर मंे चल रही थी। वहां ठंड ज्यादा होने की वजह से ठंड ब्रेन में प्रवेश कर गई और वह बीमार पड गये।

जब प्रियंका चौपड़ा के घर में आधी रात पकडे गए थे शाहिद कपूर, फिर मचा था ऐसा हड़कंप कि सुनकर रह जाएंगे दंग…

कारगिल में चल रही थी शूटिंग

जानकारी के अनुसार वह इस समय एक फिल्म ’’कारगिल’’ की शूटिंग के लिए श्रीनगर गये हुए थे। वहीं उन्हे स्ट्रोक आया और वह बेहोस हो गये थे। ऐसे में उन्हे इलाज के लिए मुंबई के नानाबटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों द्वारा बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डाक्टरों द्वारा प्रयास किया जा रहा है लेकिन उनकी हालत को देखते हुए यह नही बताया जा रहा कि उन्हे ठीक होने में कितना वक्त लगेगा।

मशहूर एक्टर राहुल राय को ब्रेन स्ट्रोक, आईसीयू में भर्ती, हालत नाजुक...

सफल अभिनेता हैं राहुल

अगर बात अभिनेता राहुल राय के फिल्मी कैरियर की करें तो पता चलता है कि वह एक सफल एक्टर के रूप में जाने जाते हैं। इन्हे बेस्ट एक्टर का पुरस्कार भी मिल चुका है। इन्होने कई फिल्मों में काम कर अपने आप को साबित कर दिया है।

इनकी पहली फिल्म आशिकी 1990 में रिलीज हुई। इसके बाद प्यार का साया, जुनून, दिलवाले कभी ना हारे, जानम, सपने साजन के, गुमराह, भूकंप जैसी फिल्मों में काम किया है। वही वर्तमान समय में फिल्म कारगिल की सूटिंग के लिए श्रीनगर गये हुए थे।

टीवी एक्ट्रेस दिव्या लड़ रही कोरोना से जंग, चहने वालों से कहा दुआ…..

सैफ-करीना का बेटा तैमूर हुआ इतनी दौलत का मालिक कि सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, फिर…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Next Story