एंटरटेनमेंट

14 दिन बाद बढ़ेगी kanika kapoor की परेशानी, जेल भेजने की तैयारी...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:49 AM IST
14 दिन बाद बढ़ेगी kanika kapoor की परेशानी, जेल भेजने की तैयारी...
x
14 दिन बाद बढ़ेगी kanika kapoor की परेशानी, जेल भेजने की तैयारी Coronavirus को मात देकर गायिका कनिका कपूर kanika kapoor ठीक होकर

14 दिन बाद बढ़ेगी kanika kapoor की परेशानी, जेल भेजने की तैयारी...

Coronavirus को मात देकर गायिका कनिका कपूर kanika kapoor ठीक होकर भले ही अस्पताल से छु्ट्टी मिलने के बाद भले ही घर वापस लौट चुकी हैं, लेकिन अभी उनकी परेशानी और बढ़ने की संभावना है। हालांकि इस परेशानी को सामना कनिका को 14 दिन बाद करना होगा।

GOOD NEWS : 15 से REWA TO BHOPAL सहित इन रूटों पर शुरू होंगी स्पेशल ट्रेन

CORONAVIRUS से संक्रमित होने और शहर में खुद को आइसोलेट करने के अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने को लेकर और लापरवाही बरतने के आरोप में कनिका के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उनके खिलाफ शहर के सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। वह देश की पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें यह घातक संक्रमण हुआ है।

LOCKDOWN: CM SHIVRAJ की चेतावनी, ऐसे लोगो पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा

बयान दर्ज करने की तैयारी में पुलिस

पुलिस बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर kanika kapoor का बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। कनिका के खिलाफ दर्ज एफआइआर में सात साल से कम की सजा है। ऐसे में उन्हें फौरन गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। डॉक्टरों ने कनिका को कुछ दिन आराम करने और उन्हें क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

जानबूझकर लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप

कनिका पर सरकार के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने और जानबूझकर लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप है। लखनऊ में अलग-अलग पार्टियों में उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश के तमाम लोग शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह स्वास्थ्य मंत्री भी इसमें शामिल हुए थे और उन लोगों ने अपनी कोरोना वायरस जांच कराई थी। हालांकि, ज्यादातर लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

Next Story