एंटरटेनमेंट

16 साल की उम्र में इस शख्स को दिल दे बैठी दिव्या भारती, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:31 AM GMT
16 साल की उम्र में इस शख्स को दिल दे बैठी दिव्या भारती, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
x
दिव्या भारती आज भले ही इस दुनियाा में नहीं है, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें खूब मिस करते हैं। उन्होंने काफी कम समय में बालीवुड में वह मुकाम

16 साल की उम्र में इस शख्स को दिल दे बैठी दिव्या भारती, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

दिव्या भारती आज भले ही इस दुनियाा में नहीं है, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें खूब मिस करते हैं। उन्होंने काफी कम समय में बालीवुड में वह मुकाम हासिल किया, जिसे पाने के लिए कई एक्ट्रेस दिन-रात मेहनत करते है बावजूद इसके उन्हें वह मुकाम हासिल नहीं हो पाता। जिसकी वह तलाश में रहते हैं। कुछ तो बीच रास्ते में हिम्मत हारकर अपना रास्ता बदल लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिव्या भारती ने 16 साल की उम्र में ही एक शख्स को अपना दिल दे बैठी थी। उनकी लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प रही। तो चलिए जानते है कैसे शुरू हुई थी उनकी लव स्टोरी।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना देने लगी पत्थरो में पोज़ तो फैंस ने कहा बस यही….

दरअसल दिव्या भारती जिस शख्स को अपना दिल दे बैठी थी वह एक फिल्म मेकर, प्रोड्यूर साजिद नाडियाडवाला थे। साजिद उस समय स्ट्रगल कर रहे थे। जबकि दिव्या भारती एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दे रही थी। अक्सर यह देखने को मिलता है कि बालीवुड एक्ट्रेस एक सफल व्यक्ति को ही अपना जीवन साथी बनाती है, लेकिन दिव्या ने इस बारे में कुछ नहीं सोचा। उन्होंने साजिद को अपना दिल दे दिया और उनके प्यार में इतना खो गई कि वह अपने करियर को साइड में करके उनसे शादी करने के लिए राजी हो गई थी।

16 साल की उम्र में इस शख्स को दिल दे बैठी दिव्या भारती, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

इनकी लव स्टोरी फिल्म ‘शोला और शबनम‘ से शुरू हुई थी। खबरों की माने तो साजिद ‘शोला और शबनम‘ फिल्म के सेट पर गोविंदा से मिलने आते थे। जहां उन्होंने पहली बार दिव्या भारती को देखा था। पहली ही नजर में साजिद को दिव्या से प्यार हो गया। साजिद उस समय 26 साल के थे। मुलाकात हुई तो बातों का सिलसिला शुरू हुआ। साजिद किसी न किसी बहाने फिल्म के सेट पर पहुंचने लगे। दिव्या गोविंदा संग शूट कर रही होती थी। तो वह घंटों इंतजार कर रहे होते थे। दिव्या जब शूट खत्म कर आती तो वह घंटों बैठकर साथ में बात करते थे। बात शादी तक पहुंची लेकिन दिव्या भारती उस समय महज 16 साल की थी।

पार्क में एक्ट्रेस को स्पोर्ट्स ब्रा पहने देख महिला ने की मारपीट की कोशिश, तो ऋचा चड्ढा ने लिखा पवित्र अंटियां…

दिव्या के नाबालिग होने के चलते कानून यह शादी नहीं हो सकती थी। लिहाजा दोनों ने अपने प्यार को सीक्रेट रखा। 25 फरवरी 1992 को दिव्या 18 साल की हो गई। लिहाजा दोनों ने शादी करने की सोची। लेकिन इस बीच दोनों के बीच धर्म आड़े आ रहा था। दिव्या ने साजिद के लिए अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लिया। इसी साल 10 मई 1992 को दिव्या ने साजिद से कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन इस बात को वह सार्वजनिक नहीं की। हालांकि फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों को इस बात की जानकारी थी।

करीना कपूर ने कहा की मैंने बहुत बड़ी गलती की थी अब मुझसे दोबारा ये गलती नहीं होगी….

साल 1993 में दिव्या ने एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह साल 1994 में अपने जीवन से जुड़ी कुछ घोषणाएं करने वाली हैं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 5 अप्रैल 1993 को एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सबको चैका दिया। दिव्या भारती अपने घर की बालकनी से गिर गई और उनकी मौत हो गई।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story