भोपाल

महंगाई के विरोध में 20 फरवरी को कमलनाथ ने बंद का किया ऐलान, सड़क पर उतरकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

Aaryan Dwivedi
19 Feb 2021 1:18 PM GMT
महंगाई के विरोध में 20 फरवरी को कमलनाथ ने बंद का किया ऐलान, सड़क पर उतरकर करेंगे विरोध प्रदर्शन
x
भोपाल। महंगाई के विरोध में कांग्रेस शनिवार को विरोध प्रदर्शन करने जा रही हैं। प्रदेश के पूर्व सीएम कलमनाथ ने कहा है कि 20 फरवरी को आधे दिन बंद का आव्हान किया गया है। इस बंद के तहत सभी जरूरी आवश्यक चीजों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद कराया जाएगा।

भोपाल। महंगाई के विरोध में कांग्रेस शनिवार को विरोध प्रदर्शन करने जा रही हैं। प्रदेश के पूर्व सीएम कलमनाथ ने कहा है कि 20 फरवरी को आधे दिन बंद का आव्हान किया गया है। इस बंद के तहत सभी जरूरी आवश्यक चीजों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद कराया जाएगा। जिसके लिए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता आज शहर में घूम-घूमकर कल यानी कि शनिवार को सभी से अपनी दुकानें बंद रखने की अपील करेंगे। युवा कांग्रेस मध्यप्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी का कहना है कि पूर्व सीएम के आव्हान पर हम प्रदेशभर में शांतिपूर्ण बंद कराएंगे।

महंगाई के विरोध में 20 फरवरी को कमलनाथ ने बंद का किया ऐलान, सड़क पर उतरकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

जनता है परेशान

कमलनाथ ने कहा कि जिस तरह से पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। उससे जनता परेशान है। महंगाई की इस मार से उनके जेबें ढीली हो रही हैं। रोजगार पर भाजपा किसी भी तरह का ध्यान नहीं दे रही हैं। लेकिन दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ा रही हैं। इस महंगाई के चलते हर वर्ग के लोग परेशान हैं। कमलनाथ ने कहा कि सरकार वसूली में लगी है और जनता को राहत देने के बारे में नहीं सोच रही हैं। अतः मैं प्रदेश के सभी लोगों से इस बंद में सहयोग देने की अपील करता हूं।

डीज़ल, पेट्रोल और गैस की बढ़ती क़ीमतों से सब परेशान है। सरकार जनता को राहत पहुँचाने के बजाय टैक्स वसूली में लगी है।

कांग्रेस पार्टी ने 20 फ़रवरी को बंद का आह्वान किया है। मैं सबसे अपील करता हूँ कि इस बंद में शामिल होकर सरकार को जगाने में साथ दें। pic.twitter.com/zTW0RIpipV

— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 19, 2021

दोपहर तक रहेगा बंद

कांग्रेस मप्र मीडिया विभाग अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि यह बंद दोपहर तक रहेगा। इस तरह दौरान जबरन दुकानें बंद नहीं कराई जाएगी। यह सब शांतिपूर्ण ढंग से होगा। व्यापारियों से इस बंद में सहयोग करने की अपील करेंगे। इस बंद में हमने सभी आवश्यक चीजों एवं वस्तुओं को बाहर रखा है। इस बंद में किराना, बर्तन, इलेक्ट्रानिक सहित अन्य दुकानों को बंद कराया जाएगा। जिसका व्यापारियों द्वारा हमें समर्थन मिल रहा है। ये सभी लोग शनिवार को अपना कारोबार बंद रखेंगे।

अनुष्का शर्मा के बाद Kareena Kapoor के लिए ज्योतिषाचार्य ने की भविष्यवाणी, जानिए बेटा होगा यह बेटी!

Kareena Kapoor Hospital Admitted : हुई अस्पताल में भर्ती, कभी भी दे सकती है दूसरे बच्चे को जन्म

Kareena Kapoor बनी दूसरे बच्चे की मां, ननद सबा ने दिया ऐसे हिंट!

Next Story