महिला ने Online खरीदा फर्नीचर, सोफा खोलते ही निकले 28,00,000 रूपये

महिला ने Online खरीदा फर्नीचर, सोफा खोलते ही निकले 28,00,000 रूपये! Woman bought furniture online, Rs 2800000 came out as soon as she opened the sofa

Update: 2022-06-12 17:41 GMT

7th Pay Commission 2022

Online Market से एक महिला ने सोफा मंगवाया। घर में सोफा आने की खुशी उस समय और अधिक बढ़ गई जब सोफे से महिला को 28 लाख रुपए बरामद हो गए। पहले तो महिला का हक्का-बक्का ही गुम हो गया। उसे समझ नही आ रहा था कि यह सब कैसे हो रहा है। लेकिन बाद में उस महिला ने ईमानदारी का परिचय देते हुए जिसके यहां से सोफा मंगाई थी उसे फोन कर बताया और पैसे उसके हवाले कर दिए। बड़ी ही रोचक और हैरान करने वाली जानकारी है यह।

क्या है मामला

हम आपको बताते चलें कि यह मामला अमेरिका के California शहर का है। यहां रहने वाली विकी नाम की महिला ने वेबसाइट से फर्नीचर मगाया। महिला का कहना है कि यह सामान बिल्कुल फ्री मिल रहा था। पहले तो महिला को लगा कि यह फेक वेबसाइट है। लेकिन जब इसमें फोन कर देखा तो पता चला की उनके किसी नजदीकी व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसीलिए वह यह सारा सामान फ्री में दे रहे थे।

घर आया सामान

महिला बताती हैं कि ऑनलाइन आर्डर के बाद सामान घर तो पहुंच गया। लेकिन उस सामान को खोलने के बाद सभी के होश ही उड़ गए। महिला बताते हैं कि सोफा घर आने के बाद जब उन्होंने बारीकी से जांचकी। इसी दौरान जब कुशन में काफी सारे एवालोप जिसमें हजारों डॉलर निकले।

महिला ने लौटाए रुपए

सोफे से निकल रहे रुपयों को देखकर पहले तो वह हतप्रभ रह गई। बाद में उन्होंने साहस और इमानदारी का परिचय देते हुए उन्होंने उस फैमिली को फोन किया। जिसके यहां से सोफा मंगाया था।

सारी जानकारी हो जाने के बाद सोफा भेजने वाले लोग उक्त महिला के घर पर पहुंचे। वहां उन्होंने महिला का धन्यवाद किया। साथ ही महिला को 2 लाखों रुपए भी दिए। अब महिला ईमानदारी की मिसाल बन चुकी थी। उनकी चर्चा धीरे धीरे अन्य लोगों को भी हुई। सभी ने महिला की इमानदारी का धन्यवाद किया।

Tags:    

Similar News