141 देश रूस के खिलाफ, भारत ने नहीं डाला वोट, अमेरिका भड़का, फ़्रांस के राष्ट्रपति ने पुतिन से की बात

Ukraine Russia War Update: अमेरिका के एक राजनीयिक ने कहा- भारत रूस के खिलाफ वोट करने से मना कर रहा है

Update: 2022-03-04 08:03 GMT

Ukraine Russia War Update: रूस के खिलाफ अबतक 141 देशों ने वोट किया है, बीते दिन हुई इस वोटिंग में एक बार फिर से भारत ने अपने मित्र देश रूस के खिलाफ वोटिंग नहीं की जिसके बाद अमेरिका भारत पर भड़क गया, वहीं फ़्रांस के राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति से बात की और जंग ख़त्म करने के लिए उन्हें खूब समझाया लेकिन अंत में अपने देश लौटने के बाद उन्होंने कहा रूस यूक्रेन के साथ आगे और भी बुरा करने वाला है। 

भारत के रूस के खिलाफ वोट ना डालने पर एक अमेरिकी राजनीयिक ने कहा कि भारत रूस के खिलाफ वोट करने से मना कर रहा है, भारत के रुख में बदलाव करने के लिए अमेरिकी अधिकारी भारतीय समकक्षों से संपर्क कर रहे हैं. अमेरिका का कहना है कि भारत रूस के इस आक्रमण का विरोध नहीं करना चाहता, ऐसे में अमेरिका भारत को मानने की कोशिश में जुटा हुआ है 

141 देश रूस के खिलाफ 

बीते बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूसी हमले के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव लाया गया था जिसमे 193 देशों में 141 ने रूस के खिलाफ वोटिंग की. जबकि 5 देशों ने रूस का साथ दिया। वहीं 35 देशों के प्रतिनिधि गैरमौजूद रहे जिनमे भारत भी शामिल था. लेकिन निंदा प्रस्ताव पास हो गया क्योंकि इसके लिए सिर्फ एक तिहाई वोटों की जरूरत थी. 

फ्रासं के राष्ट्रपति ने पुतिन से बात की 

तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका को देखते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पुतिन से बात की, उन्होंने व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को करीब डेढ़ घंटे तक समझाने की कोशिश की लेकिन वह विफल रहे. पुतिन ने मैक्रो को सीधा कह दिया कि रूस अपने सैन्य अभियान को अंतिम अंजाम पर पहुंचकर ही रुकेगा। 

मेक्रों ने क्या कहा 

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel macron)ने कहा कि- वह यूक्रेन और रूस के बीच जंग खत्म करने के लिए बात करते रहेंगे, युद्ध से कुछ हासिल नहीं होने वाला है, पुतिन ने जो जंग शुरू की है उसमे नाटो का कोई रोल नहीं है. इमैनुएल मैक्रों की लाख कोशिशों के बाद भी पुतिन जंग खत्म करने के बारे में सोचना भी नहीं चाहते, इस बातचीत के बाद इमैनुएल मैक्रों ने कहा इस संकट में अभी सबसे बुरे परिणाम आना बाकी है। 


Tags:    

Similar News