अजब-गजब : 138 करोड़ में बिका 1400 रुपए का एक सिक्का

नई दिल्ली : अमेरिका में महज 20 डॉलर यानी 1400 रुपए के सिक्के की इतनी बड़ी बोली लगेगी, अंदाजा भी लगाना मुश्किल है। इस सोने के सिक्के की 138 करोड़ रुपए में नीलामी हुई।

Update: 2021-06-10 11:33 GMT

नई दिल्ली : अमेरिका में महज 20 डॉलर यानी 1400 रुपए के सिक्के की इतनी बड़ी बोली लगेगी, अंदाजा भी लगाना मुश्किल है। इस सोने के सिक्के की 138 करोड़ रुपए में नीलामी हुई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की सबसे दुर्लभ टिकट भी 60 करोड़ में नीलाम हुआ। न्यूयॉर्क में मंगलवार को 1933 के इस डबल ईगल सोने के सिक्के को 18.9 मिलियन यानी करीब 138 करोड़ में बेचा गया।

कानूनी तौर पर डबल ईगल का ये सिक्का निजी हाथों में था। Sotheb4 auction में नीलाम किए गए इस सिक्के की 73 करोड़ से 100 करोड़ के बीच में बिकने की उम्मीद थी, लेकिन इस सिक्के की कीमत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है।

यह सिक्का शू डिजाइनर और कलेक्टर स्टुअर्ट वीट्जमैन द्वारा बेचा गया, जिन्होंने 2002 में इसे करीब 55 करोड़ में खरीदा था। 20 डॉलर डबल ईगल सोने के इस सिक्के पर एक तरफ उड़ता हुए ईगल का डिजाइन है, तो दूसरी तरफ आगे बढ़ते हुए लिबर्टी।

Similar News