Russians Against Putin: पुतिन के खिलाफ एकजुट हुए रशियन नागरिक, 1700 से ज़्यादा गिरफ्तार

Russians Against Putin: रूस के लोग अब यूक्रेन में हुई बर्बादी के बाद अपने ही राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ सड़कों में उतर गए हैं

Update: 2022-02-25 10:49 GMT

Russians Against Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  के खिलाफ रूसी नागरिक सड़कों में आ गए हैं, पुतिन के आदेश से यूक्रेन में रूसी सैनिक आम लोगों की जाने ले रहे हैं, रिहाइशी इलाकों में बमबारी कर रहे हैं, पुतिन आम लोगों का कातिल बन बन चुके हैं.


ऐसे में अब यूक्रेन के समर्थन में खुद रूसी नागरिक एकजुट हो गए हैं. रूस के कई शहरों से तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं. जहां लोग पुतिन और रशियन आर्मी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और पुतिन को वॉर क्रिमिनल (#Warcriminalputin) कह रहे हैं. 


रूस की सेना जहां यूक्रेन में आम लोगों को अपना निशाना बना रही है रूसी पुलिस अब अपने लोगों को अरेस्ट कर रही है, पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लाखों रशियन लोगों में से पुलिस द्वारा अबतक 1700 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुतिन रूस के तानाशाह का किरदार निभा रहे हैं. 


रूस की सेना कीव के अंदर प्रवेश कर चुकी है, कीव में यूक्रेनी राष्ट्रपति भी अपने साथी सैनिकों के साथ जंग के मैदान में उतर गए हैं. आने वाले कुछ घंटों में रूस का यूक्रेन में पूरी तरह कब्ज़ा हो जाएगा। लेकिन इसकी कीमत आम लोगों की मौत से चुकाई जा रही है। 

यूक्रेन के न्यूक्लियर पावर प्लांट में ब्लास्ट 

यूक्रेन के कीव में मौजूद न्यूक्लियर पावर प्लांट में कब्ज़ा करने के बाद वहां भी मिसाइल दागने से इलाके में न्यूक्लियर रेडिएशन फैलने का खतरा बढ़ गया है, इस कत्लेआम के बीच अब यूक्रेन में हज़ारों जिंदगियां महामारी के दायरे में भी आ गई हैं. रिडिएशन अगर फैला तो लोग सांस भी नहीं  ले पाएंगे, न्यूक्लियर रेडिएशन से लोग अंधे हो सकते हैं और दम घुटने से उनकी मौत हो सकती है।  यूक्रेनी सरकार ने इसकी जानकरी शेयर की है और रेडिएशन फैलने का खतरा बताया है। 


Tags:    

Similar News