Monkeypox Virus: यूके में पाया गया मंकीपॉक्स वायरस संक्रमित मरीज, जानिए क्या है यह बीमारी और कैसे फैलती है?

Monkeypox Virus News: मंकीपॉक्स का नया केस यूके में पाया गया है।

Update: 2022-05-10 05:16 GMT

Monkeypox Virus In Hindi: मंकीपॉक्स का नया केस यूके में पाया गया है। जानकारी के अनुसार नाइजीरिया की यात्रा करने वाला एक व्यक्ति मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) से संक्रमित हो गया है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) इसकी पुष्टि की है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार 'मंकीपॉक्स वायरस' (Monkeypox Virus) एक दुर्लभ वायरल संक्रमण है जो आसानी से नहीं फैलता है।

यह स्माल पॉक्स (Small Pox) या चेचक की तरह ही होता है। लेकिन यह चेचक से कम गंभीर होता है। मंकीपॉक्स वायरस बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सूजन लिम्फ नोड्स, सिरदर्द, ठंड लगना और थकावट पैदा कर सकता है। 

यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अनुसार मंकीपॉक्स वायरस आमतौर पर एक हल्की 'आत्म-सीमित बीमारी' है। एक्सपर्ट्स ने जानकारी दी कि मंकीपॉक्स केवल कुछ मामलों में ही गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। कई मरीज जल्द रिकवर हो जाते हैं।  यूके में मंकीपॉक्स का पहला केस 2018 में पाया गया था। दुनिया में अधिकांश मंकीपॉक्स के मामले कांगो में देखे जाते हैं।

Monkeypox Virus In Hindi

मोनकेपॉक्स वायरस प्रभाव (Monkeypox Virus)

मंकीपॉक्स से पूरे शरीर पर दाने भी हो सकते हैं। यह चकत्ते पपड़ी में बदल जाते हैं और फिर शरीर में खुजली एवं जलन होती है। मंकीपॉक्स वायरस संक्रमित व्यक्ति के निकट आने वाले व्यक्ति को हो सकता है। मंकीपॉक्स संक्रमण टूटी हुई त्वचा, श्वसन पथ या आंखों, नाक और मुंह के माध्यम से प्रवेश कर सकता है।

मंकीपॉक्स का इलाज (Monkeypox Treatment)

अभी ताज मंकीपॉक्स का कोई पुख्ता इलाज नहीं है। जानकारों के अनुसार चेचक का टीकाकरण (Smallpox Vaccine) मंकीपॉक्स (Monkeypox) को रोकने में 85 प्रतिशत कारगर साबित हुआ है। 

Tags:    

Similar News