भारत नहीं इस इस्लामिक देश में मौजूद है भगवान विष्णु की सबसे ऊंची प्रतिमा, 24 साल में हुई तैयार

Lord Vishnu Biggest Statue: वैसे तो भगवान विष्णु हिन्दू देवता है फिर भी इस्लामिक देश में उनकी इतनी विशाल प्रतिमा की स्थापना क्यों की गई

Update: 2022-01-04 10:33 GMT

Lord Vishnu Biggest Statue: भारत में हिन्दू देवी-देवताओं की विशालकाय मूर्तियां तो कई हैं. राजस्थान में भी भगवान शिव की दुनिया की सबसे ऊंची बैठी हुई प्रतिमा का निर्माण चल रहा है, लेकिन आपको यह जान कर हैरानी होगी कि एक इस्लामिक मुल्क में हिन्दू देवता भगवान विष्णु की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित है, जबकि उस देश के रहने वाले लोग पूरी तरह इस्लाम को फॉलो करते हैं 

हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया (Indonesia) जिसकी संस्कृति और प्रारंभिक इतिहास भारत से ही शुरू होता है, कभी इंडोनेशिया के राजा भी हिन्दू हुआ करते थे। इंडोनेशिया के बाली द्वीप के केनकना पार्क में मौजूद में भगवान विष्णु कि 112 फ़ीट ऊंची और 64 फ़ीट चौड़ी प्रतिमा है। इसे तैयार करने में कारीगरों को 24 साल का वक़्त लग गया था। इस प्रतिमा में विष्णु भगवान, अपनी सवारी गरुण पर विराजमान हैं। इस मूर्ति का निर्माण 2018 में पूरा हुआ था। इसे ताम्बे और पीतल से बनाया गया है। 

अरबो रुपए खर्च हुए  

साल 1979 में इंडोनेशिया के रहने वाले फेमस मूर्तिकार बाप्पा न्यूमन ने एक सपना देखा था, उनका सपना था कि देश में ऐसी मूर्ति बने जो दुनिया में और कहीं भी मौजूद ना हो। 16 साल तक सिर्फ योजना बनती रही, जिसके बाद काम चालू हुआ. मूर्ति बनाने में 24 साल का वक़्त और अरबो रुपए खर्च हुए। 

इंडोनेशिया के लोग हिन्दुओं को खुद का पूर्वज मानते हैं 

वैसे तो इंडोनेशिया मुस्लिम बहुल इलाका है, फिर भी वहां की सरकार और जनता हिन्दू संस्कृति, देवी-देवता से काफी प्रभावित है। वहां के लोगों में सनातनी भगवान के प्रति सच्ची आस्था है, इंडोनेशिया की मुद्रा में भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की फोटो छपती है। इंडोनेशिया में भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ के नाम पर एयरलाइन भी चलती है। वहीं हर साल इंडोनेशिया में रामलीला भी होती है जो वर्ल्ड फेमस है। इंडोनेशिया के लोग भगवन श्री राम को अपना आराध्य मानते हैं। 


Tags:    

Similar News