HP Company News: लैपटॉप कंपनी एचपी से निकाले जाएंगे 6 हजार कर्मचारी

कंपनी की सेल्स में गिरावट, महंगाई और मंदी के चलते लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफ्रैक्चरर हैवलेट पैकर्ड यानी एचपी कंपनी लगभग 6 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

Update: 2022-11-23 07:04 GMT

HP Company News: कंपनी की सेल्स में गिरावट, महंगाई और मंदी के चलते लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफ्रैक्चरर हैवलेट पैकर्ड यानी एचपी कंपनी लगभग 6 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। वर्तमान समय पर एचपी में 50 हजार से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं।कंपनी द्वारा कर्मचारियों की छंटनी करने का प्लान वर्ष 2025 तक पूरा करने का है। एचपी ने वित्तीय वर्ष 2022 की फुल ईयर रिपोर्ट के दौरान यह घोषणा की है। टोटल कर्मचारियों में से एचपी लगभग 12 प्रतिशत कर्मचारियों को जॉब से बाहर करने की तैयारी में है।

एचपी कंपनी की बिक्री में आई गिरावट

पिछले वर्षों की बात करें तो एचपी की पीसी और लैपटॉप सेगमेंट में जोरदार उछाल आया था। किन्तु अब बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते कंपनी ने कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है। जॉब कट के कारणों में महंगाई और मंदी की चिंता भी हो सकती है। एचपी के अनुसार चौथी तिमाही में रेवेन्यू साल दर साल 0.8 प्रतिशत घटकर 14.80 बिलियन डॉलर हो गया। पर्सनल सिस्टम में रेवेन्यू 13 प्रतिशत गिरकर 10.3 बिलियन डॉलर हो गया जिसमें पीसी शामिल है। इसके साथ ही प्रिंटिंग रेवेन्यू में कमी दर्ज की गई। यह 7 प्रतिशत कम होकर 4.5 बिलियन डॉलर हो गया।

आर्थिक मंदी हो सकती है कारण

जॉब कट के कारणों में महंगाई और आर्थिक मंदी को भी माना जा सकता है। मंदी की शुरुआत में कंपनियां के सामानों की मांग कम हो जाती है। जिससे कंपनियों को घटते मुनाफे और ऊंचे कर्ज का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए कई कंपनियां कॉस्ट कटिंग करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी प्रारंभ कर देती हैं। मंदी में उपभोक्ता कम खर्च करते हैं और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन भी धीमा हो जाता है। बढ़ती बेरोजगारी कई संकेतों में से एक है जो मंदी को परिभाषित करती हैं। यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले ट्विटर ने करीब 50 प्रतिशत कर्मचारियों को जहां बाहर का रास्ता दिखा दिया है तो वहीं मेटा ने भी अपने इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी करते हुए 11 हजार कर्मचारियों को बाहर निकाला है। वहीं अमेजन में भी दस हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की जा चुकी है।

Tags:    

Similar News