Elon Musk Twitter News: मस्क ने दिया कर्मचारियों को अल्टीमेटम, ज्यादा देर तक करना होगा काम

एलन मस्क ने ट्विटर में कार्यरत कर्मचारियों को एक ई-मेल भेजा है जिसमें लिखा है कि कर्मचारियों को एक सफल ट्विटर 2.0 बनाने के लिए बहुत परिश्रमी होने की आवश्यकता है। साथ ही इसकी सफलता के लिए देर तक काम और उच्च क्षमता कर्मचारियों को दिखानी होगी।

Update: 2022-11-17 08:37 GMT

एलन मस्क ने ट्विटर में कार्यरत कर्मचारियों को एक ई-मेल भेजा है जिसमें लिखा है कि कर्मचारियों को एक सफल ट्विटर 2.0 बनाने के लिए बहुत परिश्रमी होने की आवश्यकता है। साथ ही इसकी सफलता के लिए देर तक काम और उच्च क्षमता कर्मचारियों को दिखानी होगी। ई-मेल में यह साफ कहा गया है कि जो भी कर्मचारी कंपनी का हिस्सा बने रहना चाहते हैं वह मेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। मस्क ने एम्पलॉइज को कंपनी में बने रहने के लिए लिए गुरुवार तक का समय दिया है।

मस्क ने ई-मेल में क्या लिखा

ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने कर्मचारियों को भेजे गए ई-मेल में लिखा है कि एक सफल ट्विटर 2.0 बनाने और तेजी से कॉम्पिटिटिव वर्ल्ड में सफल होने के लिए हमें बेहद मेहनती होने की आवश्यकता होगी। इसका मतलब हाई इंटेंसिटी पर लंब समय तक काम करना। केवल असाधारण प्रदर्शन ही पासिंग ग्रेड होगा। उन्होंने आगे लिखा कि ट्विटर भी बहुत अधिक इंजीनियरिंग संचालित होगा। डिजाइन और प्रोडक्ट मैनेजमेंट अभी भी बहुत महत्वपूर्ण होगा और मुझे रिपोर्ट करेगा, लेकिन हमारी टीम में कोड लिखने वाले एम्प्लॉई सबसे ज्यादा होंगे और उनका बोलवाला होगा। यदि आप सुनिश्चित हैं कि आप नए ट्विटर का हिस्सा बनना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए गए लिंक पर हां क्लिक करें। लिंक हटा दिया गया। जिस किसी ने ऐसा नहीं किया उसे निकाले जाने का तीन महीने का नोटिस मिलेगा।

ट्विटर को प्रतिदिन हो रहा नुकसान

एलन मस्क ट्विटर कंपनी में बड़े बदलाव करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में पहले राउंड की छंटनी की गई जिसमें तकरीबन 37सौ कर्मचारियों को बाहर किया गया। भारत में कंपनी के 90 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जिस पर एलन मस्क ने कहा था कि जब कंपनी को रोजाना 40 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है तो हमारे पास कर्मचारियों को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। जिन कर्मचारियों को निकाला भी गया है तो उन्हें तीन महीने का सेवरेंस भी दिया गया है।

Tags:    

Similar News