Viral Wedding: 21 हजार फिट ऊंची चोटी पर दुल्हा-दुल्हन ने रचाई शादी, तीन दिन में तय किया सफर

शादी को यादगार बनाने ऊंची चोटी पर किया विवाह।

Update: 2021-09-13 13:46 GMT

बोलीविया। ऊंची चोटी पर विवाह करके अपनी शादी को यादगार बनाने एक जोड़ा ने संकल्प लिया और 21 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुच कर विवाह की रस्म को पूरा किया है। खबरों के मुताबिक पश्चिमी बोलीविया के जॉनी पाचेको और हेदी पाको ने कॉर्डिलेरा रियल में सबसे ऊंचे पर्वत इलिमनी पर शादी रचाई है। जिसकी चर्चा पूरी दुनियां में हो रही है। इनकी वेडिंग सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। 

तीन दिन में पूरा किया सफर


जॉनी पाचेको और हेदी पाको ने समुद्र तल से कुल 21 हजार 125 फीट की उंचाई को तीन दिनों में पूरा किए और सबसे ऊंचाई पर खड़े होकर शादी की रस्म को पूरा किए। उनके इस विवाह को पूरा करने में बारातियों ने भी उनका साथ दिया। वे विवाह आयोजन की सजावट एवं भोजन आदि को पहुचाने में मदद किए।

दुल्हा-दुल्हन ने पहना यह पोशाक  


शादी के दौरान दुल्हा-दुल्हन एवं बारातियों ने खास परिस्थितियों में ठंड से बचने के लिए पर्वतारोहण हेलमेट और पैरों पर स्टील की स्पाइक्स पहनी थी। हालांकि इस जोड़े को प्रकृति का भी साथ मिला। मौसम अनुकूल रहा, पूरे समय धूप निकली रही, जिसकी वजह से शादी के इस कार्यक्रम में लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

Tags:    

Similar News