9000 रूपए की ये नोट 13300000 रुपए में बिकी

9000 रूपए की ये नोट 13300000 रुपए में बिकी! 9000 rupees note sold for 13300000 rupees

Update: 2022-05-18 12:18 GMT

नोटों की खरीदी बिक्री के संबंध में आपने बहुत कुछ सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सत्य घटना बताने जा रहे हैं जिसको सुनने के बाद आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाने की स्थिति बन जाए। हो सकता है आपको विश्वास ही ना हो। लेकिन जब आप पूरी खबर पढ़ेंगे तो आपको विश्वास हो जाएगा 100 रुपए का फिलिस्तीनी पाउंड 1 करोड़ 33 लाख रुपए में बिका है। आइए इस नोट से जुड़ी हुई बहुत सारी बातें आपसे साझा करते हैं।

दुर्लभ है नोट

हम जिस 100 रुपए मूल्य के फिलिस्तीनी पाउंड्स (Palestinian Pounds) की बात कर रहे हैं वाह दुर्लभ नोट है। दुर्लभ इसलिए कि आज यह दुनिया में मात्र 10 से भी कम संख्या में बचा है। यह नोट उस समय का है जब फिलिस्तीन में ब्रिटेन का शासन था।

कहां मिला यह नोट

इस दुर्लभ नोट को एक दानपत्र वाले बॉक्स में सबसे पहले देखा गया। जानकारी के अनुसार वॉलिंटियर पाल वायमैन ऑक्सफॉर्म नामक एनजीओ में कार्यरत है। ब्रिटेन के एसेक्स मे मौजूद शाखा में काम करते हैं। वही की दान पेटी में इन्हें यह दुर्लभ नोट मिला।

नोट के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इसमें छपाई की तारीख 1927 दर्ज है। पाल वायमैन को इस नोट के दुर्लभ होने के बारे में कुछ जानकारी थी। इन्होंने उस नोट को दान पात्र से निकालकर रख लिया और नीलामी करने वाले लोगों से प्रक्रिया। नीलामी करने वालों ने प्रारंभिक तौर पर इसकी कीमत 28 लाख रुपए आंकी। उनका मानना था कि इतने रुपए तो इससे मिल ही जाएंगे।

नीलामी ऑक्शन हाउस में हुई

नोट की नीलामी ऑक्शन हाउस में आयोजित की गई। जिसमें विश्व के बड़े बड़े लोग शामिल हुए। अंत में यह नोट करीब 1 करोड़ 33 लाखों पैसे ज्यादा की कीमत में बिका।

करेंगे लोगों की मदद

ऑक्सफैम की डायरेक्टर लोर्ना फॉलन ने पाल को थैंक्स कहा। उन्होंने यह घोषणा की के जिस 100 रूपये के नोट को नीलाम करने पर इतनी बड़ी रकम मिली है। इसे वह मानवता की भलाई में खर्च करेंगी। उन्होंने बताया कि उनकी योजना यह है कि इस धन को पूर्वी अफ्रीका के लोगों मदद करने में तथा यूक्रेन शरणार्थियों को संभव सहायता दी जाएगी।

Tags:    

Similar News