UP News : शादी की खुशियां मातम में बदली: सड़क दुर्घटना में 4 की मौत, 7 गंभीर

उत्तर प्रदेश। (Utter Pradesh) घर में चल रही शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब एक ही परिवार के 4 लोग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तो वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना आजमगढ़ के सहानागंज थाने के सोहुअल गांव के समीप शुक्रवार की आधी रात घटी।

Update: 2021-04-24 16:08 GMT

उत्तर प्रदेश। (Utter Pradesh) घर में चल रही शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब एक ही परिवार के 4 लोग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तो वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना आजमगढ़ के सहानागंज थाने के सोहुअल गांव के समीप शुक्रवार की आधी रात घटी। जहां ये लोग बेटी का तिलक चढ़ाकर-खुशी-खुशी अपने घर लौट रहे थे।

जैसे ही तिलक चढ़ाकर लौट रहे लोगों की गाड़ी सोहुअल गांव के समीप पहुंची अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो सवार को एक जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बोलेरो में सवार 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। तो वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क दुर्घटना के शिकार सभी लोग गाजीपुर के मदरह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

ये हैं मृतक

इस सड़क दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनका नाम रामचीज सिंह 65 वर्ष, मल्लू शर्मा 22 वर्ष, सच्चिता सिंह 55 वर्ष सभी निवासी ग्राम लुहारपुर थाना मरदह शामिल हैं। तो वहीं जनार्दन चैहान 30 वर्ष पुत्र चिजुरी चैहान गांव भोजा थाना मदरह गाजीपुर शामिल हैं। 

ये हुए घायल

इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में रवि पाण्डेय, रमाकांत पाण्डेय, अजय तिवारी, हरकेश पाण्डेय, सनी पाण्डेय, हीरा शर्मा एवं आगमन खान शामिल है। ये सभी लोग गांव के छोटे लाल पाण्डेय की बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए गए हुए थे। जहां लौटते समय रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें सभी बुरी तरह से घायल हुए हैं। 

मध्य प्रदेश / कोरोना ने ख़त्म कर दिया हंसता-खेलता पूरा परिवार, बचा सिर्फ गार्ड, जो अब भी सूने घर की सुरक्षा कर रहा...

Uttarakhand : उत्तराखंड में फिर आई आपदा, ग्लेशियर टूटने से 8 शव मिले, 6 गम्भीर

Similar News