शादी के नाम पर धोखा: चार फेरे होते ही दुल्हन जेवर लेकर फुर्र, पंडित एवं बाराती भी गायब!
उत्तर प्रदेश। प्रदेश के मेरठ क्षेत्र में शादी के नाम पर धोखे के शिकार हुए लोगों ने पुलिस में तहरीर दी है कि चार फेरे होते ही दुल्हर जेवर एवं गहने लेकर फुर्र हो गई हैं। दुल्हन के साथ ही बाराती एवं पंड़ित भी गायब हो गए। शादी के नाम पर हुए इस धोखे से पीड़ित लोग थाने पहुंचे और पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए दुल्हन को ढूढ़ने की मांग की हैं।
उत्तर प्रदेश। प्रदेश के मेरठ क्षेत्र में शादी के नाम पर धोखे के शिकार हुए लोगों ने पुलिस में तहरीर दी है कि चार फेरे होते ही दुल्हर जेवर एवं गहने लेकर फुर्र हो गई हैं। दुल्हन के साथ ही बाराती एवं पंड़ित भी गायब हो गए। शादी के नाम पर हुए इस धोखे से पीड़ित लोग थाने पहुंचे और पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए दुल्हन को ढूढ़ने की मांग की हैं।
लड़की पसंद आई तो देवेन्द्र ने शादी के लिए हामी भर ली। शादी तय हुई और रविवार को परतारपुर में शादी कराने की डेट फिक्स हुई। यहां शिव मंदिर में शादी कराई जानी थी। लिहाजा देवेन्द्र एक लाख रूपए एवं शादी के जेवर लेकर तय स्थान पर लेकर पहुंच गया। दोपहर मोहिद्दीनपुर बाग स्थित शिव मंदिर में शादी की रस्में शुरू हुई। युवती पक्ष से तीन लोग आए थे जबकि देवेन्द्र पक्ष से चार लोग थे।
शादी की रस्में शुरू हुई। इस दौरान तीन फेरे हुए थे। तभी लड़की पक्ष के लोगों ने एक लाख रूपए की मांग कर ली। लिहाजा देवेन्द्र ने एक लाख रूपए दे दिए। पैसे मिलते ही लड़की ने एक और फेरे लिए। इसके बाद वह बाथरूम जाने की बात कही। बाथरूम के लिए निकली दुल्हन लौटकर नहीं आई। तो वहीं खुद को दुल्हन की मौसी बताने वाली महिला एवं साथ आए एक अन्य व्यक्ति दुल्हन को खोजने के बहाने वहां से निकल गए। थोड़ी देर तक दुल्हन का इंतजार करने के बाद पंड़ित भी घूमने के बहाने वहां से निकल गया।
जब काफी समय व्यतीत हो गया और कोई लौटकर नहीं आया तो देवेन्द्र को यह समझते देर न लगी कि उसके साथ धोखा हुआ हैं। लिहाजा वह चारों लोगों के साथ परतारपुर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस में शादी के नाम पर हुए धोखे की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही दुल्हन की फोटो व मोबाइल नम्बर भी पुलिस को दिया। परतारपुर इंस्पेक्टर नजीर खां का कहना है कि युवक की शिकायत ले गई हैं। हम जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
Punjab News : सीरिंज से बच्चे के गुप्तांग में भर दिया पेट्रोल, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हुई कोरोना का शिकार, पोस्ट शेयर कर लिखा दुआ करों
इंडियन आइडिल 12: विशाल ददलानी से लेकर नेहा कक्कर तक जानिए कौन प्रति एपिसोड कितनी लेता है फीस