राष्ट्रीय

Punjab News : सीरिंज से बच्चे के गुप्तांग में भर दिया पेट्रोल, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

फिरोजपुर  ( Punjab News in Hindi) :  पंजाब के फिरोजपुर के एक गांव से चैंका देने वाली घटना सामने आई है। पडोस के शरारती बच्चों ने पीड़ित को अपने घर बुलाया और उसके गुप्तांग में सीरिंग में पेट्रोल भरकर लगा दिया। जलन होने से बच्चा चिल्लने लगा और आरोपी बच्चे फरार हो गये। वहीं परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यहां हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार पंजब के फिरोजपुर के एक गांव में कुछ शरारती लडको ने पडोस के एक 8 वर्ष के लडके को बुलाया और पेट्रोल से भरी सीरिंज गुप्तांग (गुदा) में लगा दी। जिसके बाद जलन से बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

अस्पताल में करवाया गया भर्ती

जलन से बच्चा बेहाल था। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी जिस पर परिवार के लोगांे ने दसे फौरन इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सिविल अस्पताल जीरा के डॉ. हरमन का कहना है कि धीरे-धीरे बच्चे की हालत मेें सुधार हो रहा है।

पंचायत सरपंच ने नहीं की कर्रवाई

पीड़ित की मां ने बताया कि वह इस मामले को थाने नही ले जाना चाह रही थी। गांव के लडकों की इस हरकत की शिकायत उसके द्वारा गांव के सरपंच से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पुलिस भी नही दे रही ध्यान

बताया जाता है कि गांव में मामले की सुनवाई न होने से दुखी पीडित की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आज कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे पडित के परिजन काफी दुखी हैं।

Next Story