मतगणना कल: होगा रीवा जिले के आठों विधानसभा के 158 प्रत्याशियों के भाग्य का फैंसला

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:03 GMT

रीवा। 28 नवंबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना कल होनी है। 11 दिसंबर को होने वाली मतगणना में जिले के ऑठो विधानसभाओं के 158 प्रत्याशियों के भाग्य का फैंसला होगा। निर्वाचन आयोग ने मतगणना हेतु सभी टीमें तैनात कर दी है।

रीवा विधानसभा समेत जिले के आठों विधानसभाओं से कुल 158 दलीय एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के भाग्य ईव्हीएम में कैद हैं, जो कल सुबह 8 बजे खोली जानी है। इसके लिए प्रत्येक प्रत्याशी की ओर से 17 एजेंटों की उपस्थिति मतगणना स्थल पर दर्ज कराई जा सकती है। मतगणना की पार्दर्शिता एवं स्थल पर भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना स्थलों को कैमरों से लैस कर दिया गया है। जिसकी ब्रॉडकास्टिंग शहर के मुख्य बाजारों में भी स्क्रीन के जरिए की जाएगी।

कांग्रेस-भाजपा में मुख्य टक्कर रीवा की लगभग सभी सीटों में मुख्य टक्कर भाजपा एवं कांग्रेस के प्रत्याशियों की बीच ही है। वहीं कुछ विस क्षेत्रों में बसपा एवं सपा के प्रत्याशी भी दम दिखा सकते हैं।

रीवा विधानसभा में मुख्य टक्कर भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के बीच है। जहां भाजपा से शिवराज सरकार के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सामना कांग्रेस के अभय मिश्रा से है। दोनो ही प्रत्याशी एक से बढ़कर एक हैं। अब देखना यह है कि रीवा विधानसभा की जनता ने किसे अपना विधायक चुना।

सिरमौर विधानसभा क्षेत्र को काफी समय बाद 2013 के विस चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस सीट से भाजपा के दिव्यराज सिंह विधायक चुने गएं। दिव्यराज की सीधी टक्कर कांग्रेस की अरूणा तिवारी से है।

सेमरिया विधानसभा में त्रिकोणीय टक्कर है। यहां मतदान के पूर्व तक भाजपा से केपी त्रिपाठी, कांग्रेस के भगत शुक्ला एवं बसपा के पंकज पटेल के बीच शह एवं मात का खेल जारी रहा है। जनता इस विस क्षेत्र से किसे ताज पहनाती है, यह देखना भी दिलचस्प होगा।

गुढ़ विधानसभा कांग्रेस के पाले की सीट रही है। यहां यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस के सुंदरलाल तिवारी अपनी सीट सुरक्षित रख पाते हैं या फिर यह सीट सपा के कपिध्वज सिंह अथवा भाजपा के नागेन्द्र सिंह के पाले में जाती है। इस विस क्षेत्र में भी त्रिकोणीय टक्कर है।

मनगवां विधानसभा की जनता ने 2013 में बसपा की शीला त्यागी को अपना विधायक चुना था। बसपा ने इस बार भी शीला पर ही भरोसा जताया है। यहां भाजपा प्रत्याशी पंचूलाल प्रजापति की सीधी टक्कर कांग्रेस की बबिता साकेत के साथ होती दिख रही है।

देवतालाब विधानसभा क्षेत्र भाजपा के गिरीश गौतम की सीट है। यहां इस बार भाजपा, कांग्रेस एवं बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। हांलांकि यहां सीधी टक्कर में भाजपा एवं बसपा ही है। बसपा ने सीमा जयवीर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिनका क्षेत्र में काफी प्रभाव बताया जा रहा है।

त्योंथर विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस की सीधी टक्कर है। इस क्षेत्र से भाजपा ने अपने सबसे पुराने एवं जमीनी कार्यकर्ता श्यामलाल द्विवेदी पर भरोसा जताया है। कांग्रेस के रमाशंकर पटेल एवं बसपा की गीता माझी भाजपा का विजय रथ रोंकने के लिए तत्पर दिखें हैं।

मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में चतुष्कोणीय मुकाबला है। इस क्षेत्र ने 2013 में कांग्रेस के सुखेन्द्र सिंह बन्ना को अपना विधायक चुना था। इस बार बन्ना की टक्कर बसपा के मृगेन्द्र सिंह एवं भाजपा के प्रदीप पटेल के साथ साथ ससपा के लक्ष्मण तिवारी के साथ है। इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैंसला कल 11 दिसंबर को होना है।

इन स्थानों पर लगेंगी स्क्रीनें फिलहाल मतगणना की पारदर्शिता और लोगों की प्रत्येक राउंड की जानकारी देने के लिए खास व्यवस्था की गई है। विवेकानंद पार्क, धोबिया टंकी और एक अन्य जगह पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इन तीन जगहों पर लोग मतणतना के पल पल की जानकारी लाइव देख सकेंगे। तैयारियों को लेकर सारी कवायदें पूरी कर ली गई है। शनिवार को मौके का निरीक्षण करने एडीएम और सभी आरओ पहुंचे थे। रविवार को कलेटर ने भी निरीक्षण किया।

3 सिंगल और 5 डबल कमरे में होगी काउंटिंग इंजीनियरिंग कॉलेज में सिर्फ तीन ही बड़े हॉल हैं। शेष छोटे छोटे कमरे हैं। ऐसे में रीवा, गुढ़ और मनगवां के लिए सिंगल रूम में मतगणना की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शेष विधानसभा के मतों की गिनती दो-दो कमरों में की जाएगी। इस हिसाब से तैयारी भी कर ली गई है।

Similar News