अटल के नाम होंगे मध्यप्रदेश के ये सात शहर, विंध्य के इस शहर का नाम भी हुआ शामिल
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि राज्य की सातों स्मार्ट सिटी अब उन्हीं के नाम पर होंगी। इन सात शहरों के नाम हैं- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और सतना। यह स्मार्ट सिटी अटल स्मार्ट सिटी कहलाएंगी। साथ ही हबीबगंज स्टेशन का नाम भी अटल के ही नाम पर होगा। मुख्यमंत्री ने की घोषणा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी नाम से इन स्मार्ट सिटीज में विश्वस्तरीय लाइब्रेरी भी होगी। इसके साथ ही सेंटर फॉर एक्सीलेंस, युवाओं के लिए शोध सुविधाएं और सामाजिक चिंतन के लिए स्थान भी निश्चित होगा। साथ ही स्कूलों में अगले साल से अटल जी की जीवनी पढ़ाई जाएगी।
एम्स और स्टेशन का नाम भी अटल
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में बन रहे विश्वस्तरीय स्टेशन हबीबगंज और एम्स का नाम भी अटलजी के नाम पर करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि इसे मंजूरी मिल जाएगी। बता दें भोपाल में अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ गुड गवर्नेंस पहले से ही स्थित हैं।
जिस स्कूल में वाजपेयी ने पढ़ाई की उसमें भी होंगे बदलाव
अटल बिहारी ने ग्वालिर के गोरखी स्कूल से पढ़ाई की थी। इस स्कूल को अब और भी बेहतर बनाया जाएगा। यहां स्मार्ट क्लास, प्लेनेटोरियम और म्यूजियम बनेगा। इसके अलावा यहां उनकी प्रतिमा भी लगाई जाएगी।