रीवा: केरल आपदा के लिए 'उत्तम सिंह एकेडमी' ने भेजी सहायता राशि

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:00 GMT

रीवा (RewaRiyasat.Com)। केरल में हुई भीषण आपदा के लिए देश-विदेश से सहायताएं आ रही है। इसी तारतम्य में रीवा के प्रतिष्ठित संस्थान उत्तम सिंह एकेडमी द्वारा भी केरल आपदा के लिए 51 हजार की सहायता कलेक्टर के माध्यम से दी है।

उत्तम सिंह एकेडमी के संचालक उत्तम सिंह ने 51 हजार की राशि का चेक केरल आपदा राहत कोष में कलेक्टर रीवा के माध्यम से दिया है। इस दौरान उन्होने संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ कार्यालयीन स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर सूरज सिंह, अजय पाण्डेय, अजीत त्रिपाठी के अलावा सस्थान की छात्राएं दामिनी सिंह, दिव्यानी तिवारी, पूनम मिश्रा, गीता चौधरी, अपूर्वा पाण्डेय, प्रिया सिंह, अंजली गुप्ता, रूचि साकेत, खुशबू साकेत, अंजली पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।


Similar News