REWA में घायल अवस्था में मिला युवक, HOSPITAL में तोडा दम
REWA में घायल अवस्था में मिला युवक, HOSPITAL में तोडा दमREWA. शौच के लिए निकला एक युवक पेड़ के नीचे घायल अवस्था में
REWA में घायल अवस्था में मिला युवक, HOSPITAL में तोडा दम
REWA. शौच के लिए निकला एक युवक पेड़ के नीचे घायल अवस्था में पड़ा मिला है। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। परिजन उसे HOSPITAL लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई। युवक किस घटना का शिकार हुआ है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही मौत के कारण सामने आऐंगे।
घटना से मची अफरा-तफरी घटना डभौरा कस्बे की बताई जा रही है। छोटू कुशवाहा (22) निवासी डभौरा रविवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला था जिसके बाद वह लापता हो गया। करीब दस बजे वह घर से कुछ दूरी पर स्थित पेड़ के नीचे घायल अवस्था में पड़ा मिला। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। HOSPITAL में युवक ने दम तोड़ दिया
पुलिस जांच में जुटी परिजनों ने एम्बुलेंस को सूचना दी जिस पर घायल को तत्काल उपचार के लिए HOSPITAL लाया गया। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे जो किसी धारदार हथियार के होने की आशंका जताई जा रही थी। उसे तत्काल SANJAY GANDHI HOSPITAL के लिए रेफर कर दिया गया। यहां भर्ती युवक ने की सांयकाल मौत हो गई। युवक के साथ हुई घटना अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं परिजनों ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है जिससे मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।