Weather Alert : Rewa में अगले 2-3 दिन भारी बारिश और आंधी की संभावना

Weather Alert : रीवा (Rewa) जिले में बुधवार को मौसम पूरे दिन बदलता रहा। बीती रात से बुधवार सुबह तक जिले भर में तेज हवाएं चलती रहीं। वही गुरुवार की सुबह भी भारी बारिश हुई. साथ में काले बादल भी आसमान में उमड़ते-घुमड़ते रहे। फिर बुधवार दोपहर तक तेज धूप निकल आई, जिसके चलते लोगों को बेहद चुभती व उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम ढलने से पहले आसमान में पुन: बादलों का जमावड़ा हो गया।

Update: 2021-06-10 10:49 GMT

हालांकि बुधवार को कहीं वर्षा की खबर नहीं मिली। लेकिन गुरुवार की सुबह को थोड़ा बूँदाबारी की खबर मिली है. फिर भी जिले में अब आंधी-वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि जिले में प्री-मानसून गतिविधि इन दिनों तेज हो सकती है।

आगामी 11 जून को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके अलावा अरब सागर में भी कई सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके चलते जिले में भी वर्षा हो सकती है। वहीं, उक्त कारणों से मानसूनी हवाएं भी रफ़्तार पकड़ेंगी। बताया गया कि मानसून अगले दो-तीन दिन में पूरे महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ में छा जायेगा।

इसके बाद अगले सप्ताह के प्रारम्भ तक मानसून विंध्य में दस्तक दे सकता है। बहरहाल, बुधवार को बनते-बिगड़ते मौसम की वजह से तापमान में कुछ उलटफेर हुआ। बताया गया कि बुधवार को दिन का तापमान बीते दिन से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम 37.4 डि.से. दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान गत दिवस की अपेक्षा 4.8 डि.से. की बढ़त के साथ 26.2 डि.से. पर कायम हुआ। तापमान में अब अगले हफ्ते तक ऐसे ही कुछ बदलाव होते रहने का अनुमान जताया गया है।

Similar News