REWA सहित इन जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, कोरोना के कारण बढ़ सकती है और चिंता !
बीते दो दिनों से उत्तर भारत और मध्य भारत के कई शहरों में तेज बारिश देखने को मिली है। इसके साथ ही ठंड की भी वापसी हो गई। यह बेमौसम
बीते दो दिनों से उत्तर भारत और मध्य भारत के कई शहरों में तेज बारिश देखने को मिली है। इसके साथ ही ठंड की भी वापसी हो गई। यह बेमौसम बारिश मुसीबत बढ़ाने वाली बारिश है। इससे बचकर ही रहना ठीक होगा। लेकिन अभी भी मौसम खराब ही रहने वाला है। अब मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 28 मार्च, शनिवार से 30 मार्च, सोमवार तक कई शहरों में भारी बारिश होने की संभावना है। अगर आप इनमें से किसी शहर में रहते हैं तो सतर्क हो जाइये। देखें प्रभावित होने वाले शहरों के नाम।
- मध्यप्रदेश का मौसम अभी खराब चल रहा है। शुक्रवार की सुबह हुई तेज बारिश से कई शहरों में पानी ही पानी हो गया। आगे यह अनुमान है कि 29 मार्च की रात से 30 मार्च तक मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों में फिर से बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश में इस सप्ताह 27 मार्च से 2 अप्रैल के बीच कुछ दिन बेमौसम बरसात वाले हो सकते हैं। प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
- मध्यप्रदेश के इंदौर, खरगौन, खंडवा, होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, मंडला जैसे दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इनमें नीमच, आगर मालवा, रतलाम, श्योपुर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भोपाल, रायसेन, टीकमगढ़, सागर, सतना, पन्ना, छतरपुर, रीवा और सीधी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा राज्य के छिंदवाड़ा, हरदा, बालाघाट और जबलपुर जैसे दक्षिणी जिलों में आंशिक बादल रहेंगे।
- अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी-पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तरी महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर और असम में मौसम बदल सकता है। इन राज्यों में बारिश की संभावना है।
- मौसम का अनुमान है कि अगले 12 घंटों तक राजस्थान और गुजरात में अभी बारिश का मौसम बना रहेगा। राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम तो गुजरात में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
- अगले दो दिनों में अनुमान है कि राजस्थान और गुज़रात में मौसम साफ़ हो जाएगा। इसके बाद अधिकतम तापमान जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम है, एक बार फिर से बढ़ने लगेगा।
- उत्तर प्रदेश में मेरठ, सहारनपुर, बरेली, शाहजहाँपुर, सीतापुर, लखनऊ, कानपुर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, गोरखपुर, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्ज़ापुर में बारिश संभव है।