यूपी की महिला से रीवा में दो लोगों ने किया दुष्कर्म, शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता

MP Rewa crime News: यूपी के सीमा से लगे हुए रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म।

Update: 2022-07-23 12:16 GMT

MP Rewa News: उत्तर-प्रदेश की रहने वाली एक महिला शनिवार को रीवा एसपी कार्यालय पहुंची और सामूहिक दुष्कर्म का अरोप लगाते हुए एसपी रीवा से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़िता का अरोप है कि स्थानिय पुलिस उसके शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वह न्याय के लिए भटक रही हैं।

मदद करने की बात कह कर ले गए आरोपी

पीड़ित महिला ने बताया कि वह यूपी के बरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि आरोपी रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र के निवासी है तकरीबन 10 दिन पूर्व वह प्रयागराज से लौट कर वाहन से उतरी और पैदल अपने घर जा रही थी। तभी आरोपी अपने एक साथी के साथ बाइक से निकला और उसे घर पहुँचाने की बात कह कर बाइक में बैठा लिया। जहाँ सुनसान स्थान में ले जाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामला संदेहास्पद

महिला के मुताबिक रेप करने वाला एक आरोपी हाल ही में सरपंच पद पर निर्वाचित हुआ है, जबकि उसके साथ एक और युवक था। ज्ञात हो कि हाल ही में हुए पंचायत चुनाव के चलते मामला चुनावी रंजिश से भी जोड़ा जा रहा है, बहरहाल महिला के द्वारा लगाए गए आरोप में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस की जांच से सामने आएगा। तो वहीं महिला के शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News