रीवा में नहाते समय नहर में डूब गए दो किशोर, ढाई घंटे बाद शव बरामद

रीवा के बिछिया थाने के मानपुर की घटना।

Update: 2024-04-03 07:12 GMT

नहाते समय नहर में डूब गए दो किशोर

रीवा. बिछिया थाना के मानपुर गांव में नहाते समय दो बच्चे नहर में डूब गए। एक बच्चे को बचाने के चक्कर में दूसरा भी पानी में समा गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया।

बताया जा रहा है कि गोविन्दगढ़ के नीगा गांव का धीरज कुशवाहा पिता राजकुमार कुशवाहा 16 वर्ष अपनी बहन के घर बिछिया थाने के जोरी गांव आया था। वह जीजा के छोटे भाई कृष्णा कुशवाहा पिता राजेन्द्र 15 वर्ष निवासी जोरी के साथ मंगलवार को बाइक से निकला था। दोनों किशोर मानपुर गांव के समीप पहुंचे और बाइक को किनारे खड़ी कर नहर में नहाने लगे।

नहाने के लिए जैसे ही एक किशोर उतरा तो वह डूबने लगा, उसे बचाने के लिए दूसरा उतरा और वह भी गहरे पानी में समा गया। घटना के समय आसपास कोई नहीं था जिससे मदद नहीं मिल पाई। काफी देर तक जब वे लौटकर नहीं आए तो परिजन तलाश करने लगे। मानपुर गांव के समीप उनकी बाइक और कपड़े नहर के किनारे पड़े मिले। पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर नहर में सर्चिंग शुरू की। घटनास्थल के समीप ढाई घंटे बाद उनके शव बरामद हुए। थाना प्रभारी भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News