रीवा में महिला को 2 सांपों ने काटा, हालत गंभीर
रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला को सोते समय दो सांपों ने काट लिया। महिला को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।;
रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के सिलचट गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ रविवार की तड़के सुबह 3 बजे एक महिला को सोते समय दो सांपों ने काट लिया। महिला की चीख सुनकर परिवार के लोग तुरंत कमरे में पहुँचे और देखा कि महिला को साँपों ने जकड़ रखा है।
चिमटे की मदद से पकड़ा गया सांप
महिला के परिवार ने बताया कि जब वे कमरे में पहुँचे, तो एक सांप ने महिला को जकड़ रखा था, जबकि दूसरा भाग निकला। परिवार के सदस्यों ने हिम्मत दिखाते हुए, रोटी बनाने वाले चिमटे की मदद से उस सांप को पकड़ लिया।
महिला की हालत गंभीर
साँपों के काटने के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। परिवार तुरंत उसे संजय गांधी अस्पताल (SGMH) लेकर गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।