रीवा: 10 साल बाद न्यायालय से बरी हुआ पत्रकार दीपक हत्याकांड का मुख्य आरोपी

जिले में संचालित दैनिक भास्कर अखबार के वरिष्ठ पत्रकार दीपक मिश्रा की 1 अगस्त 2008 को हत्या कर दी गई थी.

Update: 2022-11-01 05:18 GMT

रीवा (Rewa News) : जिले में संचालित दैनिक भास्कर अखबार के वरिष्ठ पत्रकार दीपक मिश्रा की 1 अगस्त 2008 को हत्या कर दी गई थी। इसमें आरोप था कि पत्रकार के चचेरे भाई संजय मिश्रा ने यूपी से सूटर बुलाकर हत्या करवाई थी। करीब 10 वर्ष बाद मामले के संदेही तथा मुख्य आरोपी शूटर दीपक सिंह उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया गया। लेकिन इस आरोपी दीपक सिंह उर्फ दीपू को जिला न्यायालय द्वारा मामले में बरी कर दिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी की पैरवी अधिवक्ता राजीव सिंह परिहार ने किया।

यूपी के प्रतापगढ़ से पकड़ा गया था आरोपी

जानकारी के अनुसार दीपक मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी सूटर दीपक सिंह उर्फ दीपू को यूपी के प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाने की पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद तब उक्त आरोपी रीवा की सिविल लाइन पुलिस लेकर आई। पुलिस ने अपने जांच में बताया था कि आरोपी के पास से घटना में प्रयोग की गई पिस्टल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। लेकिन न्यायालय ने जांच के तथ्य तथा दोनो ओर से प्रस्तुत किए गये साक्ष्यांे के आधार पर मामले में अब आरोपी को बरी कर दिया गया है।

मारी गई थी गोली

रीवा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैण्ड के पास दीपक मिश्रा हत्याकांड को 1 अगस्त 2008 को अंजाम दिया गया था। जिसमें बताया गया है कि मृतक पत्रकार के चचेरे भाई ने सूटर को बुलाया था और कार में गोली मारी गई थी। इस घटना के बाद रीवा जिला मुख्यालय में सनंका खिच गया था।

शूटर को बुलाकर गोली मारवाने का यह अपने आप में एक चर्चित मामला था। इस हत्याकांड के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज करवा कर जांच में लिया। काफी प्रयास के बाद आरोपी आरोपी दीपक सिंह उर्फ दीपू को गत दिसंबर 2019 में गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर सिविल लाइन पुलिस ने दो दिन की रिमांड में लिया और पूछतांछ के बाद उसे जेल भेज दिया था।

Tags:    

Similar News