रीवा : कोरेंटाइन में रहे ब्राजील से आए युवक की हालत बिगड़ी, जांच के लिए जबलपुर भेजा गया सेंपल

रीवा। पिछले चार दिनों से होम कोरेंटाइन में रहे ब्राजील से आए युवक की गुरुवार की रात्रि अचानक तबियत बिगड़ गई जिसे जिला अस्पताल के

Update: 2021-02-16 06:17 GMT

रीवा। पिछले चार दिनों से होम कोरेंटाइन में रहे ब्राजील से आए युवक की गुरुवार की रात्रि अचानक तबियत बिगड़ गई जिसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है तथा डॉक्टरों ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए आईसीएमआर जांच केंद्र जबलपुर भेजा बायरोड भेजा गया है।

जहा से जांच रिपोर्ट आने के बाद युवक कोरोना वायरस से संक्रमित है या नहीं, इस बात की पुष्टि हो पाएगी। जानकारी के मुताबिक संदिग्ध युवक स्थानीय शहरवासी है जो काम के सिलसिले में ब्राजील गया हुआ था। पांच दिन पहले ब्राजील से आए युवक की जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग की गई थी जिसमे उसे सर्दी के साथ ही साथ हल्की बुखार भी रही। एहतियात के तौर पर उसे डॉक्टरों ने होम कोरेंटाइन पर रहने की सलाह दी थी। युवक के कोरंटाइन होने के बाद डॉक्टरों द्वारा निरंतर निगरानी भी की जाती रही है।

गुरुवार की शाम उसकी हालत गंभीर होते देख तत्काल जिला अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा तत्काल इलाज शुरू कर दिया है। वहीं उसका लड सैंपल लेकर जांच के लिए आईसीएमआर जबलपुर भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले भर के हजारों लोग विदेशो में अपनी सेवाएं दे रहे है, लेकिन इन दिनों कोरोना वायरस के कहर ने सबको अपने वतन लौटने को मजबूर कर दिया है। इसके चलते बाहर से आने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में जिले भर के स्वास्थ्य महकमे को बाहर से आने वाले लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की शंका बनी हुई है। स्वास्थ्य महकमे का कहना है कि स्थानीय जनों में इसके संक्रमण की संभावना उतनी नहीं जितनी की बाहर से आने वाले लोगों में है। इसलिए एहतियात के तौर पर आए सभी लोगों की जांच किया जाना आवश्यक है। इसमें लापरवाही बरती जाना खतरे से खाली नहीं।

Similar News