Rewa News : घर में आग लगने से जिंदा जल गई वृद्ध महिला

रीवा। जिले में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को सेमरिया क्षेत्र के ओवरा गांव के एक घर में हुई आगजनी की घटना में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला जिंदा जल गई। बताया गया है कि वृद्धा चलने-फिरने में असमर्थ थी जिससे वह घर से बाहर नहीं निकल सकी। घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई लेकिन सेमरिया का फायर बिग्रेड वाहन खराब होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सका। 

Update: 2021-04-09 14:18 GMT

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओबरा गांव में तिवारी परिवार के घर में गुरुवार के दिन अचानक आग भड़क उठी। जहां घर के सभी सदस्य बाहर हो गये लेकिन घर के अंदर ही मौजूद देववती तिवारी 80 वर्ष की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। लोग आग बुझाने में व्यस्त हो गये। वृद्धा चलने फिरने में असमर्थ थी इसलिए वह बाहर नहीं भाग सकी और आग में जिंदा जल गई। 

इस घटना की जानकारी फायर बिग्रेड सेमरिया को दी गई लेकिन फायर बिग्रेड था जिससे बैकुंठपुर फायर बिग्रेड मंगवाया गया। बताया गया है कि जब तक फायर बिगे्रड मौके पर पहंुचता तब तक पूरा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो चुका था। आगजनी की इस घटना में घर सहित गृहस्थी का सामान जल जाने से पीड़ित परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल आगजनी की घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। 

Similar News