Rewa News: पिता ने मारी ऐसी लात की 4 वर्षीय मासूम की हो गई मौत, पुलिस कर रही कार्रवाई

मध्य प्रदेश के रीवा के मनगंवा में पिता की मार से पुत्र की मौत से सनसनी।

Update: 2021-09-07 08:30 GMT

Pic : Social Media

रीवा। जिले के मनगंवा थाना के कस्बे में 4 वर्षीय आरएन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की मां अर्चना का आरोप है कि उसके पति उलही निवासी विनोद विश्वकर्मा ने पुत्र आरएन पर पांव से जोरदार प्रहार करके मौत की नींद सुला दिया।

पति-पत्नी में हो रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। इसी बीच विनोद ने पुत्र पर पांव से जोरदार प्रहार कर दिया था। महिला के द्वारा लगाए गये आरोप के बाद पुलिस ने आरोपी विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

महिला के पहले पति का था लड़का

महिला के मुताबिक उसके जिस पुत्र की विनोद ने हत्या की है वह उसके पहले पति का बेटा है। दरअसल महिला अपने पहले पति को छोड़कर विनोद के साथ मनगंवा में किराये का कमरा लेकर रहती है। तो उसका पति विनोद ने भी अर्चना के चलते अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। दोनो अब पति-पत्नी के रूप में रह रहे है। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया और उनके गुस्से का शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्चा हो गया।

बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है और पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Tags:    

Similar News