Rewa News 05 May 2021 : 80 साल की बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात, कहा-हौसले हो बुलंद तो हर चीज़ जीती जा सकती है

Rewa News 05 May 2021 : 80 साल की बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात, कहा-हौसले हो बुलंद तो हर चीज़ जीती जा सकती है..Rewa News 05 May 2021 : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच कई लोग ऐसे है जो कोरोना को मात दे चुके है. ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले से आया है. जहां पर एक शहर निवासी 80 वर्षीय  बुजुर्ग महिला जो कोरेाना संक्रमित थी, संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) में उसे भर्ती कराया गया था। संक्रमित महिला का नाम मोहनी पति खेमचंदानी 80 वर्ष बताया गया है।

Update: 2021-05-05 09:39 GMT

Rewa News 05 May 2021 : 80 साल की बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात, कहा-हौसले हो बुलंद तो हर चीज़ जीती जा सकती है

Rewa News 05 May 2021 : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच कई लोग ऐसे है जो कोरोना को मात दे चुके है. ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले से आया है. जहां पर एक शहर निवासी 80 वर्षीय  बुजुर्ग महिला जो कोरेाना संक्रमित थी, संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) में उसे भर्ती कराया गया था। संक्रमित महिला का नाम मोहनी पति खेमचंदानी 80 वर्ष बताया गया है।

अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा इस बुजुर्ग महिला का इलाज किया गया, जिससे वह पूरी तरह से स्वस्थ है। मंगलवार को उसे डिस्चार्ज किया गया। बुजुर्ग महिला के डिस्चार्ज होने पर परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए डॉक्टरों की प्रशंसा की है। वही बुजुर्ग महिला ने कहा उनके हौसले बुलंद थे इसलिए उन्होंने इस जंग को जीत लिया। 

REWA : सांसद की दरियादिलीः कोरोना मरीजों के पहुच रहे घर, दे रहे जानकारी

अब तक 12140 हुए संक्रमित

जिले में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12140 पहुंच गया है, जिसमें मंगलवार को मिले 341 संक्रमित भी शामिल हैं। प्रतिदिन संक्रमण की स्थिति गंभीर हो रही है, जिस पर अंकुश पाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि अब तक कुल 9702 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ भी हो चुके हैं।

शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 

मंगलवार को भी मिले संक्रमित मरीजों में सर्वाधिक शहरी क्षेत्र में ही मिले। इधर कई दिनों से शहरी क्षेत्र में संक्रमित मरीज सर्वाधिक मिल रहे हैं। फिलहाल नगर निगम द्वारा संक्रमण पर अंकुश पाने निरंतर छिड़काव कार्य कराया जा रहा है।

Similar News