REWA NAGAR NIGAM ने सोशल डेस्टेंसिंग की शुरू की पहल, दूकानदार भी दे रहे साथ

रीवा . कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का सबसे कारगर उपाय सोशल डेस्टेंसिंग है। इसका अर्थ यह है कि हर व्यक्ति अपने घर पर ही रहे।

Update: 2021-02-16 06:17 GMT

रीवा . कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का सबसे कारगर उपाय सोशल डेस्टेंसिंग है। इसका अर्थ यह है कि हर व्यक्ति अपने घर पर ही रहे। दवाओं तथा आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए यदि बाहर जाना पड़े तो सड़क पर तथा दुकान में व्यक्ति से व्यक्ति के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी होनी चाहिए। इस संबंध में शासन द्वारा निर्देश दिये गये हैं। शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम रीवा द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। रीवा संभाग के कमिश्नर तथा नगर निगम के प्रशासक डॉ. अशोक कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में शहरी क्षेत्र की हर दुकान में सोशल डेस्टेंसिंग की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जा रही है।

       इस संबंध में आयुक्त नगर निगम तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा ने बताया कि शहर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए दवा, किराना, फल, सब्जी, दूध आदि की दुकानें खुली हुई हैं। इनमें लोग सामाजिक दूरी बनाते हुए सुविधा से सामग्री खरीदें इसके लिए नगर निगम द्वारा व्यवस्था की गयी है। खुली हुई सभी दुकानों के बाहर नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा एक-एक मीटर की दूरी पर गोले बना दिये गये हैं। इन गोलों में रहकर ही एक-एक व्यक्ति दुकान से सामग्री खरीद रहा है। दुकानदार भी सोशल डेस्टेंसिंग बनाने में पूरा सहयोग दे रहे हैं। दुकानों के साथ-साथ फल तथा सब्जी के ठेलों के सामने भी गोले बनाये गये हैं। जिससे लोग पर्याप्त दूरी रखकर सामग्री खरीद सके। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वर्मा ने आमजनता से बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की समझाइश दी है। उन्होंने कहा है कि सामग्री खरीदने के लिए परिवार का केवल एक सदस्य घर से बाहर आये अपनी निकटम दुकान से सामग्री लेकर पुन: घर जाये। दो पहिया वाहनों में केवल एक व्यक्ति तथा चार पहिया वाहनों में अधिकतम 2 व्यक्ति ही अति आवश्यक कार्यवश सड़क पर आयें। आप अपने आप को जितना अधिक समय घर में रखेंगे उतना सुरक्षित रहेंगे।

Similar News