रीवा: पारिवारिक कलह के चलते नवब्याहता ने जहर खाकर दी जान, मायके वालों का आरोप

MP Rewa News: परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला वह महिला को लेकर गंगेव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए.

Update: 2022-06-25 08:03 GMT

MP Rewa News: मनवगां थाना अंतर्गत पिपरवार निवासी नवब्याहता ने बीते दिवस पारिवारिक कलह के कारण जहर खाकर जान दे दी। महिला के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पिपरवार निवासी महिला रंजना पटेल पत्नी अयोध्या पटेल 24 वर्ष ने बीते दिवस जहर खा लिया। परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला वह महिला को लेकर गंगेव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए। यहां भर्ती रही महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया। बताते हैं कि एसजीएमएच के आकमस्मिक चिकित्सा विभाग में भर्ती रही महिला की हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिसिन वार्ड रेफर कर दिया गया। यहां भर्ती रही महिला को चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी नहीं बचाया जा सका।

हुआ था विवाद

महिला के मायके पक्ष की माने तो चार वर्ष पूर्व रंजना की शादी पिपरवार गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले महिला को परेशान करने लगे। घटना दिनांक को महिला का अपने ससुराल वालों से विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद महिला ने जहर खा लिया। जिससे उसकी बाद में मौत हो गई। मायके वालों का कहना है कि रंजना द्वारा ससुराल वालों द्वारा परेशान किए जाने की बात उससे बताई जाती थी। फिलहाल मायके वालों द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है इसका पता पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।

वर्जन

नवब्याहता द्वारा जहर खाकर जान दिए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही महिला द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम के बारे में पता चल पाएगा।

जेपी पटेल थाना प्रभारी मनगवां

Tags:    

Similar News